एक्सप्लोरर

Road Accident: बिहार में हादसों की सुबह! सड़क दुर्घटना में गोपालगंज में 2 और कटिहार में 3 लोगों की मौके पर ही मौत

गोपालगंज में कार सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. कटिहार में मरने वाले तीनों शख्स अलग-अलग परिवार के हैं.

गोपालगंज/कटिहारः बिहार में मंगलवार की सुबह दो जिलों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. गोपालगंज में मंगलवार की सुबह कार व बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सिधवलिया थाने के रामपुर गांव के समीप एनएच-27 पर हुआ. बाइक सवार मृतकों में बीडीसी प्रत्याशी के पिता भी शामिल हैं. पुलिस ने इस हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं कटिहार में ऑल्टो सवार तीन लोगों की मौत हो गई है.

गोपालगंज में हुए हादसे में कार सवार महिला प्रोफेसर और ड्राइवर को हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है. मृतकों की पहचान सिधवलिया थाने के रामपुर बड़ा गांव निवासी बीडीसी रहे सुमन सिंह के पिता 60 वर्षीय प्रभुनाथ सिंह और अलखदेव मिश्रा के पुत्र रंजीत मिश्रा के रूप में की गई है. प्रभुनाथ सिंह के पुत्र सुमन सिंह बीडीसी के प्रत्याशी हैं. हादसे की सूचना मिलने पर सिधवलिया के अंचल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से महिला प्रोफेसर सिवान के किसी कॉलेज में जा रही थी. एनएच-27 पर रामपुर गांव के समीप वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक में टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद मौके पर ही बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग वहां पहुंच गए. इस दौरान थोड़ी देर के लिए सड़क पर हंगामा हो गया.

वहीं, सिधवलिया थाने की पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन बाधित था जिसे चालू करा दिया गया है. मामले में मृतकों के परिजनों से लिखित आवेदन मांगी गई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खड़े कार से हुई ऑल्टो की टक्कर

वहीं दूसरी घटना कटिहार की है जहां मंगलवार की सुबह गिट्टी लदे खड़े ट्रक से अनियंत्रित कार टकरा गई. हादसे में कार के उड़े परखच्चे उड़ गए. ऑल्टो कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है. मरने वाले तीनों शख्स अलग-अलग परिवार के है. कोढ़ा थाना क्षेत्र के हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप यह हादसा हुआ है.

यह भी पढ़ें- 

Gaya News: गया के आभूषण दुकान में UP के अपराधियों ने की थी चोरी, इलाहाबाद से 10 बदमाश गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार के बक्सर में कांग्रेस नेता के बेटे को उठाया, रात में घर से निकला था, अब मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nawada News: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डसा, 18 एंटी-वेनम भी नहीं बचा सके जान
नवादा: बिस्तर पर सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को कोबरा ने डसा, 18 एंटी-वेनम भी नहीं बचा सके जान
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
मुजफ्फरपुर: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
'कुकुरमुत्ते की तरह अस्पताल खुले हैं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में 3 की मौत पर भड़के रामकृपाल यादव 
'कुकुरमुत्ते की तरह अस्पताल खुले हैं', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में 3 की मौत पर भड़के रामकृपाल यादव 
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
पहली बार MLA...अब नेता विपक्ष बने रितब्रता ने ममता बनर्जी संग कैसे किया खेल, इकट्ठे किए 60 विधायक, आगे क्या?
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
'ओ सपाई लोडरों तुम्हारे भइया जी तो...', पंचायत चुनाव से पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget