एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार के बक्सर में कांग्रेस नेता के बेटे को उठाया, रात में घर से निकला था, अब मचा हड़कंप

मामला बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र का है. युवक दस मिनट में लौटने की बात कह घर से निकला था. दूसरे दिन पुलिस को सूचना दी गई. अब जांच के लिए टीम का गठन किया जा रहा है.

बक्सरः बिहार में लूट, हत्या और आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को ही बिहार के कई जिलों में लूट की घटना को अंजाम दिया गया. छपरा में 40 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया तो नहीं समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी से भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया. अब इधर बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली निवासी और गहौना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रभु दत्त ओझा के पुत्र विपिन बिहारी ओझा (27 वर्ष) का अपहरण हो गया है.

बेटे के गायब होने के मामले में प्रभु दत्त ओझा ने ब्रह्मपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में बताया है कि बीते शनिवार की रात आठ बजे उनका बेटा विपिन किसी के फोन आने पर पड़ोसी की बाइक लेकर 10 मिनट में लौटने की बात कहते हुए घर से निकला था. एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद लोगों ने विपिन की खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसका फोन भी बंद मिला.

जांच के लिए टीम का गठन

इधर, विपिन की जब कहीं जानकारी नहीं मिली तो दूसरे दिन सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ श्री राज ने पीड़ित परिवार के गांव देवकुली पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी. इस मामले की पुष्टि बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह ने कर दी है. नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया जा रहा है. जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Pappu Yadav Acquitted: जेल से आने के बाद आज पप्पू यादव पहुंचेंगे हाजीपुर, नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी!

तेजस्वी के ‘डायलॉग विद डॉक्टर्स’ में सुशील मोदी ने लगाई ‘सुई’, जानें लालू यादव और राबड़ी देवी पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget