एक्सप्लोरर

बिहार: बिजली के तार से टकरा कर गड्ढे में गिरा DJ वैन, 5 कांवड़ियों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

Bihar News: घटना भागलपुर के शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुई है. यह हादसा बीते रविवार की देर रात करीब 12 बजे हुआ. डीजे वैन पर 9 लोग थे. चार लोगों का इलाज चल रहा है.

सावन की आज (04 अगस्त, 2025) अंतिम सोमवारी है और इस बीच देर रात बिहार के भागलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया. बिजली के तार से टकरा कर एक डीजे वैन गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गया. वैन में सवार 9 लोगों में से पांच की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रात के करीब 12 बजे के आसपास यह घटना हुई है. 

इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुखद है. इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने होने की उन्होंने कामना की है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल यह हादसा बीते रविवार की देर रात करीब 12 बजे हुआ. डीजे वैन कांवड़ियों को सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौर नाथ लेकर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक बिजली के तार से डीजे वाहन की टक्कर हो गई. वाहन असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया. गड्ढे में थोड़ा पानी भी था. हादसे के बाद हड़कंप मच गया.

मृतकों की पहचान संतोष कुमार (18 साल), मनोज कुमार (24 साल), विक्रम कुमार (23 साल), अंकुश कुमार (18 साल) और रवीश कुमार उर्फ मुन्ना (18 साल) के रूप में की गई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई. जैसे ही घर वालों को पता चला तो कोहराम मच गया.

बता दें कि अब तक देशभर के कई राज्यों में कांवड़ियों संग हुए हादसे के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं. इससे पहले 29 जुलाई को झारखंड के देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच टक्कर होने से 9 कांवड़ियों की मौत हो गई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे. बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे. इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई थी. कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई थीं, जबकि कुछ लोग बच भी गए थे.

Input By : IANS से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget