एक्सप्लोरर

बिहारः बांका में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

पहली घटना खेसर थाना तो दूसरी धोरैया थाना क्षेत्र की है, घायल 2 लोगों का चल रहा इलाज.पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को रखा गया, घटना के बाद मृतकों के घर में मचा है कोहराम.

बांका: जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पहली घटना खेसर थाना तो दूसरी धोरैया थाना क्षेत्र की है. घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मौत की खबर सुनकर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.   

जानकारी के अनुसार, खेसर थाना क्षेत्र के भितिया रामसरैया मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई. तीनपंजा गांव के शिवन तांती, राहुल कुमार और रंजीत कुमार एक बाइक से अपने निजी काम से बेलहर जा रहे थे. वहीं खेसर थाना के भितिया गांव का राजकुमार भी किसी काम से खेसर बाजार जा रहा था. इसी दौरान रामसरैया मोड़ के पास हादसा हो गया. मरने वालों में शिवन तांती, राहुल कुमार और दूसरे बाइक का चालक राजकुमार शामिल है. वहीं रंजीत कुमार इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुआ है.

हादसे में मौत होने के बाद घरवालों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलने पर खेसर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सबको उठाकर बांका सदर अस्पताल लाया. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी एक शख्स का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीन युवकों की मौत से इनके घर में कोहराम मचा हुआ है. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. खेसर थानाध्यक्ष ने भी तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है.

जयपुर गांव के पास हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

उधर, धोरैया थाना क्षेत्र के कचराती गांव में भी मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया है. बताया जा रहा है कि शिवम गोस्वामी और सावन कुमार बाइक से धोरैया-नवादा सड़क मार्ग की ओर जा रहे थे. इसी बीच जयपुर गांव के समीप एक भैंस ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे दोनों जख्मी हो गए. इलाज के लिए धोरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति नाजुक देखकर शिवम गोस्वामी को भागलपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत होने की पुष्टि मृतक के परिजनों और धोरैया थाना की पुलिस ने की है.

(इनपुटः कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें-

Bihar Crime: ट्रिपल मर्डर से दहला रोहतास, भूमि विवाद में रिश्तेदारों ने तलवार से काटकर की बाप-बेटों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: 'टेंडर माफिया' रिशु श्री की गिरफ्तारी से बिहार में सियासी हलचल, कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग
पटना: 'टेंडर माफिया' रिशु श्री की गिरफ्तारी से बिहार में सियासी हलचल, कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
Patana News: पटना में NH पर अवैध पार्किंग- ढाबों पर सख्ती, 15 दिनों में नहीं हटाए तो होगा ये कड़ा एक्शन
पटना में NH पर अवैध पार्किंग- ढाबों पर सख्ती, 15 दिनों में नहीं हटाए तो होगा ये कड़ा एक्शन
'बाबा बागेश्वर ने सच्चाई बताकर...', NEET पेपर लीक पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर RJD ने सरकार को घेरा
'बाबा बागेश्वर ने सच्चाई बताकर...', NEET पेपर लीक पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर RJD ने सरकार को घेरा

वीडियोज

UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर, आगरा में ताजमहल और अब जैसलमेर... भारत आईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का पूरा रूटीन
दिल्ली में अक्षरधाम, आगरा में ताजमहल और जैसलमेर... भारत आईं ट्रंप की बेटी टिफनी का रूटीन
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, ऐसे करें आवेदन
Embed widget