एक्सप्लोरर

बजट पर विपक्ष के आरोपों को RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने बताया गलत, कहा- ‘उनको समझ में नहीं आता तो...’

Union Budget 2025: RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बजट में बिहार को बहुत कुछ मिला है. बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है जिसके लिए हम सब प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं.

Union Budget 2025: देश के आम बजट व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया आई है. पटना में एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अभी जो बजट आया है उससे पूरे देश के लोग, बिहार के लोग खुश हैं। इसके बावजूद विपक्ष ऐसी बातें कर रहा है, पता नहीं उन्हें ये बजट समझ में आया है या नहीं.

‘बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है’
उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग, गरीब, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए और किसानों के लिए बहुत कुछ है. बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है. हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं. लेकिन अब विपक्ष की मर्जी है उनको समझ में नहीं आता तो उनको क्या कहा जाए.

जब RLM नेता से पूछा गया कि बिहार में इस साल चुनाव है उसी के मद्देनजर ऐसा बजट लाया गया है. इसपर उन्होंने कहा कि बिहार को मिला है, चुनाव हो या न हो, चलिए मान लेते हैं कि चुनाव की वजह से मिला, लेकिन अगर बिहार को बहुत कुछ मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है. हालांकि ये आरोप गलत है.

‘यह बजट बिहार और बिहारियों को आगे लेकर जाएगा’
वहीं बजट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद शांभवी चौधरी की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि इस बार भी बिहार को प्राथमिकता देते हुए मिथिलांचल के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाएं बनाई गई हैं. मखाना बोर्ड को स्थापित किया जाएगा, बिहार में खाद्य प्रसंस्करण संस्थानों को लगाया जाएगा. यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर स्थापित है. बिहार में लोगों की प्रति व्यक्ति आय काफी कम है.बिहार को इसका सीधा फायदा मिलेगा, यह बहुत अच्छा बजट है. यह बजट बिहार और बिहारियों को आगे लेकर जाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘ये शराब भी पुरानी, बोतल भी पुरानी और...’ बजट में मखाना बोर्ड बनाने के ऐलान पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget