एक्सप्लोरर

Exclusive: 'रेप, हत्या... डीजीपी फोन नहीं उठाते', बिहार में बिगड़ा लाॅ एंड ऑर्डर? आरके सिंह का बड़ा आरोप

RK Singh News: बिहार में अपराध को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शनिवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.

EXCLUSIVE: आरा में सात वर्षीय बच्ची के साथ शिक्षक ने रेप किया है. इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई है. वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से एबीपी न्यूज़ ने शनिवार को खास बातचीत की. इस बातचीत में पुलिस प्रशासन को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने भी शिकायत सुनी है कि बिहार के डीजीपी फोन नहीं उठाते. हम तो देख रहे हैं कि आरा मे आए दिन हत्या हो जा रही है. दो दिन पहले दो लड़कों को मार दिया गया. दो लोगों की हत्या का कारण यह था कि आरजेडी के लोग को गाड़ी साइड कर देने के लिए कह रहे थे. एक आदमी पकड़ाया है बाकी भागा हुआ है. बाइक चलाने वाला तो पकड़ा गया, लेकिन शूटर फरार है. ऐसा लगता है कि आरा में क्रिमिनल स्वतंत्र हो गए हैं.

रेप की घटना पर क्या बोले आरके सिंह?

वहीं, रेप की घटना पर आरके सिंह ने कहा कि दो माले के नेता हैं जो स्कूल चला रहे हैं. स्कूल संचालक सभी बच्चों को भेज कर एक गरीब और पिछड़े वर्ग की बच्ची को रोक लेता है और रेप करता है. इस घटना को पीड़िता ने परिजन को बताई फिर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद माले नेता पीड़ित परिवार के ऊपर दबाव डाल रहे हैं. कह रहे हैं गलती हो गई. हमने एसपी से बात करके पोक्सो एक्ट लगाने की बात कही है. पोक्सो एक्ट लग गया है. पोक्सो एक्ट के तहत उम्र कैद की सजा का प्रावधान है. हमने एसपी से कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि माले के सांसद इस क्षेत्र के हैं और दबाव डालकर केस विड्रॉल करवा ले. 

वहीं, आगे उन्होंने कहा कि डीएम से बात करके कंपनसेशन का जो प्रावधान है वह मुहैया कराने की बात कही है. इतना बड़ा कुकृत्य हो गया उसके बाद एक पार्टी के लोग जाकर दबाव बना रहे हैं जिस मास्टर ने यह कुकृत्य किया वह माले का नेता है. मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को उजागर करना चाहिए. आरके सिंह को आगे इसलिए आना पड़ा क्योंकि जितनी सख्ती से यह कार्रवाई होनी चाहिए थी वह नहीं हो रही थी.

अपराध के मुद्दे पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने मांग की है कि स्पीडी ट्रायल कराया जाए जहां की यह घटना है वहां की जनता काफी आक्रोशित है. पुलिस को सुनिश्चित करना होगा कि पीड़ित परिवार को प्रोटेक्शन मिले. पुलिस को सुनिश्चित करना होगा कि क्राइम न हो जो डॉन बनते हैं वह विक्टिम को डराते हैं और यही कारण है कि लोग गवाही देने नहीं जाते. कोई अगर गवाही देने नहीं आते तो अपराधी छूट जाते हैं. लोग नरसंहार करके शासक बन जाते हैं. नारी नरसंहार का एक उदाहरण है. नौ लोगों को मार दिया गया जो मुख्य मारने वाला था आज वह सांसद है जिन लोगों की जान गई, डर के कारण उनका कोई बॉडी नहीं ले जा रहा था. यह तो हमारी व्यवस्था है. आज जरूरत है विटनेस को प्रोटेक्शन देने की. सभी केस पर ट्रायल करना होगा.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'पैसा देकर...', नीतीश कुमार पर बोलते-बोलते तेजस्वी यादव प्रशांत किशोर को लेकर क्या कह गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
मोकामा में उपचुनाव हुआ तो अनंत सिंह मैदान में किसे उतारेंगे, पत्नी या बेटा?
बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम
बिहार में STET 2026 परीक्षा आज से शुरू, जूते-मोजे पर रोक; 21 नवंबर तक होगा एग्जाम
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
बिहार में मिड डे मील योजना का बुरा हाल? 30 जिलों के अफसरों से शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget