एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: 'पैसा देकर...', नीतीश कुमार पर बोलते-बोलते तेजस्वी यादव प्रशांत किशोर को लेकर क्या कह गए?

Tejashwi Yadav attacks Prashant Kishor: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है. वहीं, शनिवार को तेजस्वी यादव एनडीए सरकार के साथ-साथ प्रशांत किशोर पर भी जमकर हमला बोला.

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को बीजेपी और नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 17 महीने में हमने 5 लाख नौकरी दी. नीतीश जी कहते थे कहां से नौकरी देगा? आपने घर से लाएगा. हम सरकार से हटे तो नौकरियां मिलनी बंद हो गईं. हम लोगों ने जातीय गणना कराया, हम लोगों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाया. 17 महीने में हमने काम किया. एनडीए में 17 साल में कुछ नहीं हुआ. बिहार में पुल गिर रहे हैं. कौन है जिम्मेवार है? किस पर कर्रवाई हो रही है?
 
आगे उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि पैसे की राजनीति कर रहे हैं. साफ नीयत नहीं है. बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. कोई नीति नहीं है. पैसा देकर लोगों को खरीद रहे हैं. तेजस्वी यादव की असली ताकत जनता है. लालू-तेजस्वी के खिलाफ सब हैं. हम सत्ता में आंएगे तो सबको सम्मान मिलेगा.

वक्फ बोर्ड बिल पर तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड के बिल पर हमने अपने सांसदों को साफ कह दिया ये बिल पास नही होना चाहिए. आज ये बिल नहीं पास हुआ. विपक्ष मजबूत है तो मोदी जी को समझ मे आ गया. पहली बार कोई बिल जेपीसी में गया है. लालू जी ने सत्ता के लिए कभी समझौता नहीं किया. ईडी-सीबीआई अपने आकाओं के इशारे पर हम लोग को तंग कर रही, लेकिन हम लोग झुकेंगे नहीं. नीतीश कुमार ने हम लोगों को धोखा दिया. जब देश में विभिन्न राज्यों में सरकार को गिराया जा रहा था तो हमलोग नीतीश को साथ रखें, लेकिन वो बीजेपी के साथ चले गए. 2005 तक बीजेपी बिहार में कमजोर थी, लेकिन 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी और आरएसएस को मजबूत किया और आज दंगा होता है. 

'हम झुकेंगे नहीं'

आगे आरजेडी नेता ने कहा कि लालू जी ने कभी साम्प्रदायिक ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके. मैं उनका बेटा हूं आज आप लोगों से वादा करता हूं हम झुकेंगे नहीं, हम लड़ेंगे. 2025 में अगर अल्पसंख्यकों ने आशीर्वाद दिया तो हमलोग सरकार बनाएंगे. हम लोग 2025 में सरकार बनाने जा रहे हैं. 2019 में आरजेडी को एक भी सीट नहीं आयी फिर भी हमलोग विधानसभा में सरकार बनाते बनाते रह गए. आने वाले विधानसभा में मुस्लिम समुदाय भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. आने वाले विधानसभा में तेजस्वी आपको उचित भागीदारी देगा.

ये भी पढ़ें: 'हमारी सरकार में भी हुई थी नाइंसाफी', अखिलेश सिंह ने स्वीकार किया विशेष राज्य के दर्जे पर ठगा गया बिहार

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget