एक्सप्लोरर

RJD के 'बिहार बंद' का दिख रहा असर, कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आगजनी कर रोकी गाड़ियां, जमकर कर रहे नारेबाजी

वैशाली में महुआ विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु को जाम कर दिया है. इसके अलावा कई अलग-अलग जगहों पर आगजनी कर सड़क जाम किया गया है.

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ हुई मारपीट, राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ आरजेडी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है. आरजेडी के बिहार बंद को महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है. ऐसे में सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

हाथ टूटी होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल हुए महुआ विधायक

कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आगजनी कर आवागमन बाधित कर दी है. वहीं, सभी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. बिहार के वैशाली में महुआ विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु को जाम कर दिया है. इसके अलावा कई अलग-अलग जगहों पर आगजनी कर सड़क जाम किया गया है. टूटी हाथ के साथ महुआ विधायक प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

आरा में भाकपा माले के कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

इधर, आरा में भी विधानसभा में विधायकों के साथ हुए मारपीट के खिलाफ माले के कार्यकर्ता आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को बस स्टैंड के पास जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी भारत सरकार और बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

वहीं, जहानाबाद जिले में बिहार बंद का सुबह से ही असर दिख रहा है. अहले सुबह प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एनएच 83 और 110 को काको मोड़ के पास जाम कर दिया, जिससे एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं, बंद के दौरान बंद समर्थकों ने कई गाड़ियों के टायर की हवा निकाल दी, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. हालांकि, बंद को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस की भी तैनाती भी की गई है.

सुपौल जिले में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर फोरलेन को सिमराही और प्रतापगंज में जाम कर दिया है. जाम की वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है. प्रदर्शनकारी कृषि बिल और पुलिस बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: विधानसभा में हुई मारपीट के खिलाफ RJD का आज बंद, स्पीकर ने गृह सचिव और DIG से मांगी रिपोर्ट बिहार: नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, 17 घंटे तक बनाए रखा बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget