एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा में हुई मारपीट के खिलाफ RJD का आज बंद, स्पीकर ने गृह सचिव और DIG से मांगी रिपोर्ट

बिहार में सरकार और विपक्ष के बीच विधानसभा में मारपीट के मुद्दे पर घमासान मचा हुआ है और पूरे मामले में पिस जनता रही है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने गृह सचिव और DIG से विधायक पिटाई मामले में रिपोर्ट मांगी है.

पटना: बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आज राज्य में बंद का आह्वान किया है. आरजेडी विधायकों की पिटाई के खिलाफ इस बंद को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है. बिहार विधानसभा में अपने विधायक के खिलाफ पिटाई के मामले में आरजेडी हल्ला बोलने की तैयारी में है. इसलिए ही आरजेडी ने आज बिहार बंद बुलाया है.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, '26 तारीख को किसान का मुद्दा तो है ही. इसके साथ ही हम सभी ने बेरोजगारी और विधायकों के साथ मारपीट को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया गया है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को पीटा गया है, वो मैं भूलने वाला नहीं हूं.'

कुछ महीनों पहले सत्ता के करीब आकर कुर्सी से दूर रहने वाली आरजेडी इस मुद्दे को जनआंदोलन बनाना चाहती है. तेजस्वी ने ट्वीट कर सभी बिहारवासियों को इस बंद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है. इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने गृह सचिव और DIG से विधायक पिटाई मामले में रिपोर्ट मांगी है.

क्या है पूरा मारपीट का मामला? बिहार विधानसभा में मंगलवार को अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष को उनके कक्ष में ही रोके रखा. बाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा इन विधायकों को हटाया गया. इसके बाद भी हंगामा होता रहा. विपक्षी दल के सदस्यों ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में जमकर हंगामा किया. इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी.

अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा जब सदन की कार्यवाही स्थगित कर अपने कक्ष में बैठे थे, तभी विपक्षी दल के सदस्य उनके कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए. साढ़े चार बजे जब वे कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए जाने की कोशिश की तो उन्हें जाने नहीं दिया गया. मार्शलों इन विधायकों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे. बाद में अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया. इसके बाद विपक्षी सदस्यों को उठा-उठाकर बाहर किया गया. विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया, "विधायकों को मारा गया. विधायकों पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा पैर चलाए गए."

ये भी पढ़ें- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर यादव का निधन

पड़ोसी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का किया गैंगरेप, फिर सड़क पर छोड़कर हो गए फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget