एक्सप्लोरर

बिहार: नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, 17 घंटे तक बनाए रखा बंधक

महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि इस मामले में पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. प्राप्त आवेदन के आलोक में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी.

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र की है, जहां नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. फिलहाल, इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

शौच के लिए जा रही थी पीड़िता

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वो शौच के लिए बुधवार की सुबह खेत जा रही थी. इसी बीच गांव में बोरिंग के पास मौजूद तीन युवकों ने जबरन उसे पकड़ लिया. तीनों उसे घसीटते हुए माहो सिंह के घर पर लेकर गए और वहां उसे बंधक बना लिया. इसके बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता ने युवक की पहचान रामजी सिंह के बेटे नीतीश सिंह, सिया सिंह के बेटे चंदन सिंह, स्व.बदन सिंह के बेटे रामानुज सिंह के रूप में की है. तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.

17 घंटे दरिंदों के चंगुल में रही पीड़िता

पीड़िता की मानें तो उसे दिनभर उसी घर में कैद रखा गया, जहां उसके साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया गया. सुबह पांच बजे से रात दस तक पीड़िता दरिंदों के बीच रही. इतना ही नहीं छोड़ते समय उसे यह धमकी भी दी गई कि अगर इसके बारे में कहीं भी जानकारी दी तो उसे जान से मार डालेंगे. आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों की भी हत्या करने की धमकी दी है.

प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

घटना के संबंध में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने कहा कि इस मामले में पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. प्राप्त आवेदन के आलोक में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, भाई चंदन बोले- बिहार सरकार की जांच पर भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, भाई चंदन बोले- बिहार सरकार की जांच पर भरोसा नहीं
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget