एक्सप्लोरर

Poster War: RJD ने पोस्टर वार कर CM नीतीश को बताया 'व्यापारी', तेजस्वी कार्यकाल के गुणगान में जुटी पार्टी

Bihar Politics: आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर आज दो पोस्टर लगाई गई है. इस पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है और तेजस्वी यादव की तारीफ की गई है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए हैं तो उसके बाद से सभी पार्टियां पोस्टर वार कर एक दूसरे पर निशाना साधने में लगी हुई हैं और पोस्टर के जरिए एक दूसरे की खामियां उजागर करने में लगे हुए हैं. आज आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जहां निशान साधा गया है तो वही  तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की उपलब्धि बताई गई है. आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर आज (7 फरवरी) जो दो पोस्टर लगाई गई है उसके एक पोस्टर में नीतीश कुमार पर जन सेवा करने के बदले व्यापार करने की बात बताई गई है.

तेजस्वी की प्रशंसा में जुटी आरजेडी

पोस्टर में नीतीश कुमार का कार्टून बनाया गया है उसके आगे लिखा गया है 'बार-बार पलटता हूं यार, मैं हूं नीतीश कुमार, जन सेवा नहीं, करता हूं व्यापार, मैं हूं नीतीश कुमार' तो वही उसी पोस्टर में  बगल में तेजस्वी यादव की भी तस्वीर लगाई गई है और उसके आगे लिखा गया है 'मैं तेजस्वी हूं, बिहार मेरा परिवार, जन-जन की सेवा के लिए हमेशा हूं तैयार, 17 साल वाले कुछ नहीं कर सके चमत्कार, मैं तेजस्वी हूं ,बदल दिया मैंने 17 महीने में बिहार, नौकरी की लगी अंबार.

'नीतीश सिर्फ कुर्सी के हैं' 

वहीं, दूसरे पोस्टर में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई है. नीतीश कुमार का बड़ा कार्टून वाला तस्वीर लगाई गई है और उसके आगे  मोटे अक्षर में लिखा गया है 'नीतीश सिर्फ कुर्सी के हैं' उसी पोस्टर में तेजस्वी यादव की भी बड़ी तस्वीर लगाई गई है और उनके आगे लिखा गया है 'जन-जन की पुकार, तेजस्वी मांगता बिहार' पोस्टर के जरिए कार्यकर्ताओं ने यह संकेत देने का काम किया है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव महागठबंधन के 17 महीने के काम को मुद्दा बनाया जाएगा और 17 महीने में जितने भी काम हुए हैं 
उसका श्रेय तेजस्वी यादव तथा आरजेडी को दिया जाएगा और इसी मुद्दे पर नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly: अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की दो टूक- नहीं देंगे इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget