एक्सप्लोरर

‘मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी CM मौन क्यों हैं?’ BPSC परीक्षा के दौरान हंगामे पर बोले तेजस्वी यादव

70th BPSC Exam: BPSC परीक्षा के दौरान पटना डीएम ने हंगामा कर रहे एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. इसको लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है.

BPSC Exam Uproar: BPSC परीक्षा के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक जिलाधिकारी खुद एक छात्र को जोर से थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए. इतनी बड़ी घटना हुई है लेकिन मुख्यमंत्री मौन हैं. प्रदेश में बीजेपी के दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन वो लोग चुप हैं."

तेजस्वी यादव ने कहा कि कई परीक्षा केंद्रों से छात्र-छात्राओं की शिकायत आ रही है कि जो प्रश्न पत्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाए जाने थे उन्हें 1 घंटा देरी से उपलब्ध करवाने के बाद समय पर ले लिया गया है. ये तो सरासर नाइंसाफी और धोखा है. लगातार ऐसा माहौल पूरे बिहार में बनता जा रहा है. BPSC ने पहले भी परीक्षा ली है आज की स्थिति में ये सरकार कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के करवा ही नहीं पाती है.

‘सरकार फेल हो चुकी है’
उन्होंने कहा कि 10वीं से BPSE की परीक्षा ये सरकार बिना पेपर लीक के करवा ही नहीं पा रही है. पूरे तरीके से सरकार फेल हो चुकी है. जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं वो लाठी डंडे खा रहे हैं लेकिन ये सरकार सुनने का नाम ही नहीं ले रही है. हमारे अभ्यर्थी और नौजवान सरकार से परेशान हो चुके हैं.आने वाले समय में यही हमारे नौजवान सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे.

‘पेपर लीक नहीं ये सरकार ही लीक हो गई है’
राजद नेता ने कहा कि पेपर लीक नहीं ये सरकार ही लीक हो गई है. इस लिकेज सरकार को हमारे नौजवान ही मिलकर बदलने का काम करेंगे. हमारी सरकार बनेगी तब हम पेपर लीक मुक्त परीक्षा करवाने का काम करेंगे. हमने 17 महीने में उदाहरण पेश किया है. हमने विज्ञापन दिया, परीक्षा हुई और रिजल्ट आया तीन महीने के अंदर नौजवानों के हाथ में नियुक्त पत्र देने का काम किया था. लेकिन तेजस्वी से पहले तेजस्वी के बाद लगातार पेपर लीक हो रहा है.   

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि हम सभी जाति, धर्म के लोगों से अपील करना चाहते हैं कि किसी खेत एक ही ब्रांड का बीज अगर उगाते हैं तो वो खेत बर्बाद हो जाता है और फसल बर्बाद हो जाती है. हम लोग नए लोग हैं नई सोच के हैं हमें नया बिहार बनाना है. इसलिए हम नया बीज रोपने का काम करेंगे. अच्छी फसल उगाएंगे, जो नई नसलें हैं उनकी भविष्य को बेहतर करने का काम हम करेंगे.

यह भी पढ़ें: पटना में STF और बदमाशों की बीच मुठभेड़, आरोपी अजय राय और एक पुलिस जवान को लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget