एक्सप्लोरर

Caste Census: 'इनको हमारे ही एजेंडे पर…', जाति जनगणना कराने के निर्णय पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

Caste Census News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ये हम लोग की 30 वर्ष पुरानी मांग रही है और ये हमारे पूर्वजों एवं समाजवादियों की जीत है. लालू यादव की जीत है.

Caste Census: केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार (30 अप्रैल) को हुई बैठक में सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला लिया. इस पर अब तमाम दल के नेताओं की ओर से रिएक्शन आने लगे हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि ये हम लोग की 30 वर्ष पुरानी मांग रही है और ये हमारे पूर्वजों एवं समाजवादियों की जीत है. लालू यादव (Lalu Yadav) की जीत है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "पूर्व में हम बिहार के दल को लेकर पीएम से मिलने गए थे लेकिन तब पीएम ने इसे मना कर दिया था, लेकिन आज हम लोग की ताकत देखिए और समाजवादियों की ताकत देखिए कि इनको हमारे ही एजेंडे पर काम करना पड़ रहा है." अगली लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि हमारी यह मांग रहेगी कि देश के विधानसभा चुनावों में पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए भी जैसे दलित और आदिवासियों भाइयों के लिए आरक्षित सीटें हैं उसी प्रकार से पिछड़ों और अति पिछड़ों का भी आरक्षित सीटें हों."

तेजस्वी के क्रेडिट लेने पर क्या बोले चिराग पासवान?

उधर तेजस्वी यादव के क्रेडिट लेने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है. चिराग पासवान ने कहा, "जिसको जो क्रेडिट लेना है वो ले लें, लेकिन ये वही लोग हैं जो हम पर और हमारे प्रधानमंत्री पर उंगली उठा रहे थे और कह रहे थे कि हम जाति जनगणना नहीं करेंगे. महत्वपूर्ण बात यह है कि देश की बहुसंख्य आबादी की यही इच्छा है. मेरे पीएम ने उनकी इच्छाओं और भावनाओं का उचित सम्मान किया है."

दूसरी ओर चिराग पासवान ने जाति जनगणना को ऐतिहासिक फैसला बताया. उन्होंने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा, "मुझे लगता है कि हमारी एक जो लंबे समय से इच्छा और मांग थी, आज हर देशवासी की उस इच्छा को प्रधानमंत्री जी ने पूरा करने का कार्य किया है. आज एक बार फिर से साबित हो गया है कि हमारी सरकार हर उस फैसले को लेगी जो जनता के हित में हो, गरीबों के हित में हो."

यह भी पढ़ें- Caste Census: जातीय जनगणना के फैसले पर आई लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'हम इन संघियों को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget