एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने बिहार के CM नीतीश कुमार को फिर सुनाया, PMCH से लेकर AIIMS तक की पोल खोली

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाए. वे शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उन पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं. उनसे बिहार नहीं संभल रहा है. वह थक चुके हैं. तेजस्वी यादव पटना में शुक्रवार (06 जून, 2025) को मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर आरोप लगाए. कहा, "बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आए दिन अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं. मुझे नहीं पता है कि सरकार कौन सा नशा कर सोई हुई है. बलात्कार की घटना होती है तो उपमुख्यमंत्री शपथ-कसम खिलाने का काम कर रहे हैं. आज बिहार की यह स्थिति यह बन गई है. इसे 'महाजंगलराज' न कहा जाए तो क्या कहें."

'एम्स में स्थिति यह है कि लोग सड़कों पर लेटने को मजबूर'

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार की चरमराई अस्पताल व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा, "अस्पताल में भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. एक अधिकारी जिसे हमारी सरकार के गिरने के बाद ही एक्सटेंशन दिया गया. सवाल यह है कि उस अधिकारी से कोई और काबिल अधिकारी नहीं जो पीएमसीएच चला सके. एम्स में स्थिति यह है कि लोग सड़कों पर लेटने को मजबूर हैं क्योंकि एम्स में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है. केंद्र और राज्य सरकार में माफिया हावी है. इन्हें जनता की परेशानी से कुछ भी लेना देना नहीं है. राज्य सरकार पीड़ा देने का काम कर रही है."

तेजस्वी ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत व्यवस्था में हैं और बिहार चलाने की योग्य नहीं हैं. मुख्यमंत्री अपने एमपी-एमएलए को नहीं जानते हैं. कैबिनेट के मंत्रियों को नहीं पहचानते हैं. उपमुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सकते हैं. नीतीश कुमार जिस उम्र में हैं हम उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. बिहार के करोड़ों लोगों की सुरक्षा नीतीश कुमार के हाथों में असुरक्षित है. क्योंकि बिहार को थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर अधिकारी चलाने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'जो पाकिस्तान कहता है राहुल गांधी उसमें…', कांग्रेस सांसद पर फायर हुए गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget