एक्सप्लोरर

तारिणी दास के ठिकानों पर ED की रेड से सियासत तेज, RJD नेता ने कही बड़ी बात, CM नीतीश को लपेटा

Patna News: RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसता चला जा रहा है. जहां देखिएगा वहां भ्रष्टाचार की बू आती है. डीके टैक्स यूहीं नहीं कहा जाता.

Bihar News: बिहार भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के कई ठिकानों पर गुरुवार (27 मार्च, 2025) को ईडी ने छापेमारी की थी. इस पर आरजेडी के नेता और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

शक्ति यादव ने कहा कि उन पर ईडी की कोई छापेमारी नहीं हुई है क्योंकि यह सरकार के भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार है. वे बिजली से जुड़े भ्रष्टाचार में प्रमुख व्यक्ति हैं. सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले व्यक्ति को बिना कैबिनेट की मंजूरी के उत्तर बिहार का मुख्य अभियंता के रूप में फिर से नियुक्त किया जाता है. इसके बाद भी सरकार यहीं नहीं रुकती. बाद में कैबिनेट के जरिए उनकी (तारिणी दास) सेवा का विस्तार किया जाता है. उन्हें भवन निर्माण निगम का जीएम भी नियुक्त किया जाता है. 

'बिहार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसता चला जा रहा'

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री टायर्ड हैं और राज्य के अंदर रिटायर्ड अधिकारी शासन चला रहे हैं. बिहार भ्रष्टाचार के दलदल में धंसता चला जा रहा है. जहां देखिएगा वहां भ्रष्टाचार की ही बू आती है. डीके टैक्स यूं ही नहीं कहा जाता, इस व्यक्ति की पहुंच देखिए, एक अणे मार्ग तक पहुंच गए. कई मंत्री जो मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द हैं सब लोग इनको पालने-पोषने वाले लोग हैं.

तारिणी दास के ठिकानों पर ईडी का एक्शन

बता दें कि गुरुवार को मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. ईडी ने तारिणी दास के रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर रेड मारी. बताया जा रहा है कि तारिणी दास के घर से करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं. जिनको गिनने में ईडी अधिकारियों के भी पसीने छूट गए. इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने नोट गिनने की दो मशीनें मंगवाईं. हालांकि छापेमारी के दौरान हुई बारामदगी को लेकर ईडी के अधिकारियों ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें: 70वीं BPSC पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाईकोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों की टिकीं नजरें

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
'दो घंटे में ठीक हो जाएंगे', नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह- पुरानी आदत है
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget