एक्सप्लोरर

70वीं BPSC पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाईकोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों की टिकीं नजरें

BPSC 70th Exam Row: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई है. अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक पटना के गर्दनीबाग में धरना भी दिया था. सड़कों पर भी उतरे थे.

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा के मामले में पटना हाईकोर्ट आज (शुक्रवार) आज फैसला सुनाएगा. इससे पहले बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. धांधली का आरोप लगाते हुए लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. 13 दिसंबर 2024 को 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा हुई थी. पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर असामाजिक तत्वों ने उपद्रव कर परीक्षा को बाधित किया था. इसको ध्यान में रखते हुए केवल इस केंद्र की परीक्षा को रद्द किया गया था. अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे.

बीपीएससी की तरफ से बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द करने के बाद इसे 4 जनवरी 2025 को दोबारा लिया गया था. आयोग के अनुसार, इस केंद्र पर आयोजित परीक्षा के लिए 12 हजार अभ्यर्थियों में से 8 हजार 111 छात्रों ने वेबसाइट से अपना एडमिट कॉर्ड डाउनलोड किया था. करीब 6 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. 

परीक्षा रद्द कराने को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर लगातार छात्रों की मांग रही है कि पूरे एग्जाम को रद्द किया जाए. फिर से सारे अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाए. इसको लेकर जमकर धरना-प्रदर्शन हुआ था. हंगामा भी हुआ था. अभ्यर्थियों ने कई दिनों तक पटना के गर्दनीबाग में धरना भी दिया. री-एग्जाम की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर भी उतरे, पुलिस की लाठियां भी खाई, लेकिन आयोग ने जवाब दिया कि इस तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है कि सभी के लिए परीक्षा का दोबारा आयोजन करवाया जाए. इसके बाद पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई. इसकी सुनवाई के बाद आज कोर्ट से फैसला आना है.

19 मार्च को कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित

70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की याचिका पर 19 मार्च को भी पटना हाईकोर्ट में सुनवाई की गई थी. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने इस मामले से जुड़ी 6 याचिकाओं पर सुनवाई की थी. इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था.

यह भी पढ़ें: बिहार: 5 साल के मासूम के अपहरण मामले में 38 साल बाद फैसला, 2 बुजुर्गों को मिली ये कठोर सजा

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget