एक्सप्लोरर

PM मोदी के बिहार दौरे पर RJD ने घेरा, मृत्युंजय तिवारी बोले- ‘अब छठी मैया को याद करेंगे...’

PM Narendra Modi Bihar Visit: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है. पीएम मोदी ने जो वादा किया था, वो सब जुमला साबित हुआ है.

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चुनावी साल है, इसलिए उनको बिहार की याद आ रही है. 24 फरवरी को PM मोदी के बिहार दौरा प्रस्तावित होने को लेकर RJD प्रवक्ता ने कहा, यह सभी को पता है. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बोल रहे हैं कि बिहार में चुनावी वर्ष है. चुनाव होने के कारण PM मोदी को बिहार की याद आ रही है. वो अब छठी मैया को याद करेंगे, लिट्टी चोखा पर बोलेंगे, लेकिन बिहार को कुछ देंगे नहीं.

‘PM मोदी को इस बार खाली हाथ लौटना पड़ेगा’
RJD नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने पहले जो वादा किया था, वह सब जुमला साबित हुआ है. बिहार की जनता ने देखा है कि उनको किस तरह धोखा मिला है. वो पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा तक नहीं दिला पाएं. बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिए. अगर उनको बिहार से बहुत प्रेम है, तो राज्य को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं देते. अब पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल और बीजेपी शासित राज्यों की सरकारें बिहार में ही कैंप करेंगी. अब जनता इन लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती. जनता को इन्होंने धोखा दिया है और बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है. इसलिए पीएम मोदी को इस बार खाली हाथ लौटना पड़ेगा.

‘सभी को बोलने का अधिकार होना चाहिए’
दिल्ली में वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की बैठक के दौरान हंगामा और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बैठक में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल वाले बयान पर भी आरजेडी प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड की समिति, जेपीसी की जो बैठक कर रही है, उसमें सभी को बोलने का अधिकार होना चाहिए. सब अपनी बात रखें यही लोकतंत्र है. लेकिन, वहां बोलते नहीं दिया जा रहा है. जब विपक्ष अपनी बात को नहीं रखेगा, तो इस कमेटी और इस बैठक का मतलब क्या है? जब मनमानी, हिटलरशाही और तानाशाही हर जगह करना है, तो इस कमेटी का क्या मतलब है? 

यह भी पढ़ें: ‘अगर इनकी हैसियत है...’, RJD सांसद संजय यादव ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget