एक्सप्लोरर

बाबा बागेश्वर को लेकर RJD 'लाल', बिहार में नया बवाल! कह दिया- 'अगर वह हिंदू रहते तो…'

Bihar News: बाबा को लेकर आरजेडी की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. अब आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा का बयान आया है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar Politics: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र बनाने की लगातार बात कर हैं. वे बिहार के गोपालगंज आए तो यही बात कहकर गए. उनके बयान से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. विरोधी दल आरजेडी की ओर से अब एक विवादित बयान सामने आया है. मंगलवार (11 मार्च, 2025) को आरजेडी के विधायक रामवृक्ष सदा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बाबा बागेश्वर हिंदू नहीं हैं. 

आरजेडी विधायक ने कहा कि पहले वे (धीरेंद्र शास्त्री) हिंदू हो जाएं. अगर वह हिंदू रहते तो हमेशा हिंदू की रट नहीं लगाते. आरजेडी विधायक के इस बयान के बाद से सियासी पारा और चढ़ सकता है. लगातार बाबा को लेकर आरजेडी की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. उधर बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कह दिया है कि सनातन को मजबूत करने के लिए जो भी कदम उठेगा बीजेपी उसका समर्थन करेगी.

क्या बोल एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान?

दूसरी ओर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने भी बीजेपी पर हमला किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से यह कहा कि बिहार हिंदू राज्य नहीं है. हरिभूषण ठाकुर बचौल को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर कानून कार्रवाई हो. क्योंकि कहा जाता है कि सुशासन का राज है. हिंदू-मुस्लिम-पाकिस्तान गए यह बीजेपी की शब्दावली है? इन शब्दावलियों को निकाल दीजिए तो बीजेपी तड़प कर मर जाएगी. उन्होंने बचौल की गिरफ्तारी की मांग भी की.

अख्तरुल ईमान ने बाबा बागेश्वर की होने वाली पदयात्रा और बीजेपी के बयान पर कहा कि यह लोग उन्माद फैलाना चाहते हैं. बीजेपी दंगा कराकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है. 

उधर जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने कहा है कि बीजेपी विधायक बचौल जेल जाएंगे. उन्माद फैलाने वालों के लिए नीतीश राज में लाल कोठरी का रास्ता तैयार रहता है. बिना नाम लिए अश्विनी चौबे के बेटे के बारे में कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र जेल गए थे. बाबा बागेश्वर की होने वाली पदयात्रा पर कहा कि नियम कानून का उल्लंघन करेंगे तो जेल जाएंगे. पहले भी कई बाबा जेल गए हैं. बागेश्वर की पोल जल्द खुलने वाली है. 

बता दें कि बाबा बागेश्वर पांच दिवसीय कथा के लिए बिहार के गोपालगंज आए थे. बीते सोमवार (10 मार्च, 2025) को हनुमंत कथा समाप्त हो गई. बाबा ने यह कहा है कि बिहार की धरती से ही देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी. हिंदुओं को एकजुट करना है. हिंदू एकजुट हो गए तो देशद्रोहियों को सीधा कर देंगे. वे हिंदुत्व सनातन के प्रचारक हैं. हिंदू राष्ट्र के लिए वे मध्य प्रदेश से पदयात्रा शुरू कर चुके हैं और इसका अगला पड़ाव यूपी फिर बिहार होगा. 

यह भी पढ़ें- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कानून आएगा? BJP ने दिया क्लियर मैसेज, RJD का स्टैंड जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget