एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों को BJP के चुनौती पर रीतलाल यादव का आया जवाब, कहा- सोचने का समय आ गया है

Dhirendra Krishna Shastri News: बिहार की राजनीति में इन दिनों धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, इस मुद्दे पर आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव ने बयान दिया है.

पटना: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के कार्यक्रम को लेकर बिहार में खूब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) सहित आरजेडी के कई नेता इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. वहीं, अब इसको लेकर आरजेडी (BJP) विधायक रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) ने शनिवार को बयान दिया. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के विरोध करने वालों को लेकर बीजेपी के चुनौती पर उन्होंने कहा कि रोकने वाले हम क्या होते हैं? और बढ़ाने वाले क्या होते हैं. लोगों के लिए सोचने का समय आ गया है कि जात-पात की राजनीति छोड़ें. महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा करें. ऐसे लोगों से सावधान रहें.

इन सब चीजों पर हम विश्वास नहीं रखते हैं- रीतलाल यादव

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर किए सवाल पर रीतलाल यादव ने कहा कि इन सब चीजों पर हम विश्वास नहीं रखते हैं. इन सब चीजों को हम नहीं मानते हैं. हम विश्वास रखते हैं जिसमें जनता की भलाई हो, जिसमें उनका पेट भर सके, जिसमें उनके तन पर कपड़ा आए और जिसमें उनके सिर पर छत हो सके. इन सभी बातों पर कोई चर्चा करेगा तो हम उसका मान-सम्मान करेंगे.

'ऊपर से बहुत से लोगों को भेजा गया है'

धीरेंद्र शास्त्री के विरोधियों को बीजेपी के चुनौती पर आरजेडी विधायक ने कहा कि ऊपर से बहुत से लोगों को भेजा गया है, यहां आने के बाद बहुत से लोगों द्वारा भेष बदलकर अनैतिक कार्य किया जा रहा है. इससे साथ ही बहुत कार्य उचित भी किया जा रहा है. बता दें कि 13 से लेकर 17 मई तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना के नौबतपुर में कथा होनी है. वहीं, बिहार में बाबा के आगमन से पहले ही सियासी गलियारे में बवाल मच गया है. मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ आरजेडी के कई नेता विरोध कर रहे हैं तो वहीं, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के फुल सपोर्ट में बीजेपी आ गई है.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Sarkar: अब धीरेंद्र शास्त्री पर चिराग पासवान की राय भी जान लीजिए, अच्छे-अच्छे नेताओं की बोलती बंद कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget