एक्सप्लोरर

Bihar Politics: PM मोदी के बिहार दौरे से पहले आई RJD की प्रतिक्रिया, जानें भाई वीरेंद्र ने क्या कुछ कहा

RJD Reaction on PM Modi: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस बार बीजेपी मुक्त भारत बनेगा. इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. ठीक एक दिन बाद आरजेडी की ओर से पटना के गांधी मैदान में महारैली भी होने वाली है. ऐसे में पीएम मोदी के दौरे को लेकर आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने मंगलवार (27 फरवरी) को प्रतिक्रिया दी है. वह विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह बिहार है और यहां की जनता सब कुछ जानती है. पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह समाजवादियों का गढ़ रहा है. यहां की जनता ने बीजेपी को भगाने की बात कही है. इस बार बीजेपी मुक्त भारत बनेगा. इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

'सीएम नीतीश कुमार बनाना चाहते हैं रिकॉर्ड'

पत्रकारों से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. इस सवाल पर कि विधानसभा भंग करने की बात कही जा रही है. इस पर आरजेडी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं. उनको बस चिंता है कि फिर से कैसे बिहार के मुख्यमंत्री बनें. रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. बिहार के लिए तो कुछ करना नहीं है. ना ही बेरोजगार को रोजगार देने के विषय में सोचना है. केवल उनको पद चाहिए. जेडीयू नाम की अब कोई पार्टी रहने वाली नहीं है.

वहीं दूसरी ओर आरा में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है. इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ईडी हो या सीबीआई उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता है सब जानती है.

वहीं भाई वीरेंद्र ने आईजीआईएमएस में परिजनों और डॉक्टरों में हुई मारपीट की घटना पर कहा कि यह बात बीजेपी से पूछी जानी चाहिए कि महाजंगलराज का उदाहरण क्या है? यह महाजंगलराज है जहां बीजेपी के नेता पिस्तौल और बंदूक लेकर लहरा रहे हैं. डॉक्टर को धमकी दे रहे हैं. गालियां दे रहे हैं. यही बीजेपी की तथाकथित सुशासन की सरकार है. मुख्यमंत्री को इस पर बयान देना चाहिए. आईजीआईएमएस जैसी जगह में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं. डॉक्टर सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह मरीज का इलाज कैसे करेगा?

यह भी पढ़ें- PHOTOS: पहले डिवाइडर... फिर कार से टक्कर, तेजस्वी की एस्कॉर्ट गाड़ी का देखिए कैसे हुआ एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget