एक्सप्लोरर

पटना: रूपेश मर्डर केस में RJD का बड़ा बयान, बिहार में वसूली करने वालों की थपथपाई जाती है पीठ

बिहार में बढ़ते अपराधों ने विपक्ष को भी नीतीश सरकार पर पूरी तरह हमलावर होने का मौका दे दिया है. आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रशासनिक कार्रवाइयों पर गंभीर लगाया है. उनका आरोप है कि अफ़सर आरोपियों को मन मुताबिक क्राइम लिस्ट से बाहर कर देते हैं और पैसे लेकर मनमानी करते हैं.

पटना: हाई प्रोफाइल रूपेश मर्डर केस में तीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ ख़ाली हैं. एसआईटी गठित कर पुलिस अलग-अलग पहलुओं से घटना की जांच में जुटी है. इधर, बिहार में बढ़ते अपराधों ने विपक्ष को भी नीतीश सरकार पर पूरी तरह हमलावर होने का मौका दे दिया है.

रूपेश मर्डर केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रशासनिक कार्रवाइयों पर गंभीर लगाया है. उनका आरोप है कि अफ़सर आरोपियों को मन मुताबिक क्राइम लिस्ट से बाहर कर देते हैं और पैसे लेकर मनमानी करते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अफ़सरों को संरक्षण मिलने का दावा किया. उनका कहना है कि इसलिए बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों की ऐसी हालत है. एक-एक थाने पर लाखों की और कहीं कहीं करोड़ों रुपए तक की वसूली होती है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा वसूली वाले थानेदार की पीठ थपथपायी जाती है. पुलिस अफ़सर घर बैठे काम करते हैं और नतीजा सबके सामने है.

आरजेडी ने प्रशासनिक कार्रवाइयों पर उठाए सवाल

रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास कई ऐसे मामले हैं जो अभी तक अनसुलझे हैं. एनडीए सरकार और डबल इंजन की सरकार में मामले का निबटारा सरकार की इच्छा पर होता है. जिस केस में सरकार का मन किया उसे सुलझा लिया जाता है और बाक़ी को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. आरजेडी नेता ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बने आरसीपी सिंह पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिहार में सही प्रशासनिक अफ़सर सीआईडी में हैं और आरसीपी को टैक्स देने वाले ड्यूटी कर रहे हैं. बिहार में जाति के नाम पर पोस्टिंग होती है. जब तक पोस्टिंग की व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक कुछ नहीं होगा. फिलहाल, बिहार में कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें-

बिहार में करोड़ों की हेरोइन, अफीम बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार

कांग्रेस ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री के हाथ में अब कुछ भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget