एक्सप्लोरर

RJD News: तेजस्वी-मीसा से पूछताछ पर राबड़ी देवी बोलीं- न्यायालय पर पूरा भरोसा, करेंगे आदेश का पालन

Bihar News: लैंड फॉर जॉब केस को लेकर सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) ने तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पूछताछ की. इसको लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बयान दिया.

पटना: 'जमीन के बदले नौकरी' (Land for Job Scam) मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से शनिवार (25 मार्च) को दिल्ली में सीबीआई (CBI) ने पूछताछ की. इसके साथ ही मीसा भारती (Misa Bharti) भी ईडी (ED) की कार्यालय पहुंची हुई थी. इस मामले को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि सरकार और न्यायालय के नियम को मानना है. न्यायालय के आदेश का हम लोग पालन करेंगे. न्यायालय पर पूरा भरोसा है. वहीं, उन्होंने कहा कि बहू अस्पताल में है इसलिए मिलने दिल्ली जा रही हूं. राबड़ी देवी ने दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर बयान दिया है.

तेजस्वी यादव और मीसा भारती से हुई थी पूछताछ

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले में पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए. राष्ट्रीय जनता दल के नेता पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की. वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती रेलवे में नौकरी के बदले जमीन संबंधी कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं.

सीबीआई ने दिया था आश्वासन

सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय को पिछले सप्ताह आश्वासन दिया था कि वह यादव को इस महीने गिरफ्तार नहीं करेगी. इसके बाद तेजस्वी यादव ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए 25 मार्च को एजेंसी के समक्ष पेश होने को लेकर सहमति जताई थी. वहीं, दिल्ली की विशेष राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी से जुडे़ मामले में आरजेडी के नेता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी है. अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 29 मार्च के लिए सूचिबद्ध किया है. 

क्या है मामला?

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान पसंदीदा उम्मीदवारों को बिना किसी विज्ञापन या सार्वजनिक सूचना के नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्त किया गया था. एजेंसी के अनुसार इसके बदले अभ्यर्थियों ने सीधे या अपने परिवार के सदस्यों के जरिए लालू  प्रसाद के परिवार के सदस्यों को जमीन काफी सस्ती दरों पर बेची थीं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी के सवालों पर बीजेपी ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, 2024 चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget