एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Case: तमिलनाडु मामले पर बीजेपी ने उद्योग को लेकर नीतीश सरकार से पूछा सवाल, आरजेडी ने दिया जवाब

Bihar News: बिहार में बीजेपी एक बार फिर तमिलनाडु मुद्दे को लेकर आक्रामक हो गई है. इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है. वहीं, रविवार को कटिहार में इस मुद्दे पर खूब बयानबाजी हुई.

कटिहार: पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarakishor Prasad) के पिता के श्राद्ध संस्कार में रविवार को कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे. इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary), पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) सहित कई नेता पहुंचे. इस दौरान भी तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा मामले को लेकर नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप लगाया. पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सिर्फ आलोचना और जांच से काम नही चलेगा. बिहार में उद्योग को बढ़ाइए. वहीं, आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी तो अफवाह फैलाने वाली पार्टी है.

सरकार को इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए- शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तमिलनाडु के लोग बिहार कहां आते हैं? जब तक बिहार में उद्योग नहीं होगा तो कभी महाराष्ट्र, कभी केरल तो कभी कश्मीर मे बिहार के मजदूर मार खाते रहेंगे. सरकार को इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए. बिहार को उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना होगा. बिहार के लोग दर-दर क्यों भटक रहे हैं? कोई भी अपने मां-बाप परिवार को छोड़कर जाना नहीं चाहता है लेकिन आज जिस तरह के हालात हैं कही भी एक्सीडेंट होगा उसमें बिहार के लोग जरूर होते हैं. हम वहां काम करने जाते हैं. मेरा अभी भी मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि उद्योग पर ध्यान दीजिए. उद्योग स्थापित कीजिए ताकि बिहारियों को अन्य राज्य में जाना नहीं पड़े.

बिहार सरकार इस मामले को लेकर सजग है- आरजेडी

वहीं, इस मामले पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जांच के लिए अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है. इस मामले को लेकर वहां के सरकार से भी बात हुई है लेकिन सदन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने बयान में बताया कि किस तरह से वहां के बीजेपी ने वीडियो जारी कर के क्या बातें कही है. उन्होंने स्पष्ट रूप से इस घटना की बातें को इनकार किया है. इसके बाद भी बिहार में विरोधी हंगामा कर रहे हैं. नीतीश और तेजस्वी सरकार में बिहारियों के साथ किसी भी देश में कोई अत्याचार और अन्याय नहीं कर सकता हैं. बिहार सरकार इस मामले को लेकर सजग है. बहुत सारी चीजों को लेकर अफवाह भी फैलाया जा रहा है. कोई अगर मामला होगा तो सरकार संज्ञान जरूर लेगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: चेन्नई पहुंची बिहार की 4 सदस्यीय जांच टीम, कहा- मजदूरों को आश्वस्त करने आए हैं, एक-एक क्षेत्र का करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget