एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: CM नीतीश कुमार के साथ गए RJD के विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी? मची खलबली

RJD MLA Chetan Anand Neelam Devi: शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी किया है. कहा है कि आरजेडी के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी को सत्ता पक्ष के लोगों ने सचेतक के कमरे में बैठाया है.

पटना: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव (Shakti Singh Yadav) ने सोमवार (12 फरवरी) को बयान जारी किया है जिससे सियासी गलियारे में खलबली मच गई है. शक्ति सिंह यादव के आरोप से सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरजेडी के विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) और एमएलए नीलम देवी (Neelam Devi) सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ हो गए हैं?

दरअसल, शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आरजेडी के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी को सत्ता पक्ष के लोगों ने सचेतक के कमरे में बैठाया है. धमकी दिलवाई और क्या-क्या किया है यह बात देश में किसी से छिपी नहीं है. आरजेडी के विधायक दल की बैठक चल रही थी. विधायक दल की बैठक जहां हो रही थी वहां शासन के लोग? मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासन और आलाधिकारी थे कि इनके घर में परेशानी है. इनके घर के लोग परेशान हैं.

शक्ति सिंह बोले- 'ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता है'

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इन्हें ले जाने के लिए मजबूर किया गया और ले गए. अभी दोनों सत्ता पक्ष के सचेतक के कमरे में दिखाई दे रहे हैं. ये कौन सा ट्रेडिंग है हमें कोई बता दे. बीजेपी पर हमला करते हुए शक्ति सिंह ने कहा कि विधायकों को बस में ले जाकर कोई गया में मीटिंग करता है तो वो रासलीला और हम अपने विधायकों के साथ बैठक कर बात कर रहे हैं तो कैरेक्टर ढीला? ऐसे लोकतंत्र नहीं चलता है.

चेतन आनंद के भाई ने की थी पुलिस से शिकायत

बता दें कि आरजेडी के विधायक चेतन आनंद के भाई अंशुमान आनंद ने पाटलिपुत्र थाने में सनहा दर्ज कराया था. कहा था कि उनके भाई चेतन आनंद आरजेडी से विधायक हैं. 10 फरवरी को वह घर से यह कहकर निकले थे कि एक जरूर मीटिंग में जा रहे हैं. शाम छह बजे उनके मोबाइल पर संपर्क हुआ और उन्होंने कहा था कि 7 बजे तक आ जाएंगे, लेकिन वह नहीं आए. अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इसके बाद पुलिस तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची थी. इसी के बाद अब शक्ति सिंह का बयान आया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: बहुमत साबित करने से पहले JDU का आया बड़ा बयान, नीरज कुमार ने क्या कहा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget