एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: RJD के विधायक 'नजरबंद'... कांग्रेस के MLAs कहां हैं? उनकी तैयारी का भी हुआ 'खुलासा'

Bihar Sarkar Floor Test: बिहार में 28 जनवरी को एनडीए की सरकार बनी थी. इसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेला तो अब शुरू हुआ है, जिसके बाद चर्चा हो रही थी कि विधायकों को तोड़ने की तैयारी हो रही है.

पटनाफ्लोर टेस्ट के पहले आरजेडी कोई चूक नहीं करना चाहती है. सभी विधायकों को एक जगह (तेजस्वी आवास) शिफ्ट कर दिया गया है. तेजस्वी यादव के आवास में आरजेडी के सभी विधायकों के अलावा वाम दल के 16 विधायकों को भी रखा गया है. आज (शनिवार 10 फरवरी) से ही रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है. अब सवाल है कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के विधायक जो हैदराबाद टूर पर गए थे वो कहां हैं? उनकी क्या तैयारी है?

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के विधायकों के लिए भी खास तैयारी है. कांग्रेस के 16 विधायक हैदराबाद में हैं लेकिन लौटने के बाद उनके रहने की तैयारी तेजस्वी यादव के आवास में हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद गए कांग्रेस के 16 विधायक रविवार की शाम पटना आ जाएंगे. इसके बाद सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर जाएंगे.

यहां रात में रहने के बाद सुबह सभी 114 विधायक एक साथ फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा जाएंगे. हालांकि कांग्रेस के तीन विधायक सिद्धार्थ सिंह, मनोहर प्रसाद और विदुर रहमान हैदराबाद नहीं गए थे. क्या यह तीन विधायक भी रविवार की शाम तक तेजस्वी यादव के आवास में जाएंगे या नहीं जाएंगे इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

तेजस्वी ने कहा था- 'खेला तो अब होगा...'

बताते चलें कि 28 जनवरी को एनडीए की सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेला तो अब शुरू हुआ है. इसके बाद कई तरह की चर्चा हो रही थी कि विधायकों को तोड़ने की तैयारी हो रही है. सबसे पहले कांग्रेस के विधायकों के टूटने की बात सामने आई थी और लालू प्रसाद यादव के इशारे पर कांग्रेस के आलाकमान ने सभी विधायकों को हैदराबाद जाने का निर्देश दिया था.

हालांकि तीन विधायक नहीं गए लेकिन 16 विधायक हैदराबाद चले गए थे. इसके बाद आरजेडी के भी कुछ विधायक के टूटने की भी बात सामने आ रही थी. इसके बाद तेजस्वी यादव के आवास में सभी विधायकों को बुलाया गया और बैठक की गई. बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि सभी विधायक तेजस्वी आवास में रहेंगे. यहीं खाना-पीना से लेकर सारी व्यवस्था रहेगी. 

यह भी पढ़ें- कंबल, मच्छर मारने की दवा, चप्पल, गीजर...! तेजस्वी यादव के यहां RJD विधायकों के लिए क्या-क्या पहुंचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget