एक्सप्लोरर

JDU में शामिल हुए RJD विधायक वीरेंद्र कुमार, कहा- राजनीतिक बाजार में सबसे कम बिकती है RJD

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 2010 में जो स्थिति थी, उससे भी खराब हालत होगी इस बार आरजेडी की. 2015 में नीतीश कुमार के चेहरे की वजह से स्थिति बदली थी. राजनीतिक बजार में जो सबसे कम बिकता है, वो प्रोडक्ट आरजेडी है.

पटना: बिहार विधानसभा सभा चुनाव को लेकर सूबे में सियासी सरगर्मी तेज है. दाल बदल का दौर जोरों पर हैं. इसी क्रम में मंगलवार को आरजेडी विधायक वीरेंद्र कुमार जेडीयू में शामिल हुए. सांसद ललन सिंह ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई. हालांकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के कारण कोई मिलन समारोह आयोजित नहीं हो सका. सांकेतिक तौर पर मिलन समारोह किया गया. बता दें कि वीरेंद्र कुमार आरजेडी से तेघड़ा के विधायक हैं.

आरजेडी में अब कोई दम नहीं

आरजेडी छोड़ जेडीयू में शामिल हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा, "हमने शुरू से नीतीश कुमार का साथ दिया. नीतीश कुमार हमारे बड़े भाई की तरह हैं. विकास का काम जितना जेडीयू ने किया, उतना किसी ने नहीं किया. आरजेडी में अब कोई दम नहीं है और राजद नेताओं को इसकी जानकारी है. चुनाव में कहां पर रहेंगे, ये जानकारी भी उनको है."

आरजेडी में किसी को भी मिल जाता है टिकट

वीरेंद्र कुमार ने कहा, "2010 में जो स्थिति थी, उससे भी खराब हालत होगी इस बार आरजेडी की. 2015 में नीतीश कुमार के चेहरे की वजह से स्थिति बदली थी. राजनीतिक बजार में जो सबसे कम बिकता है, वो प्रोडक्ट आरजेडी है. आरजेडी वैसे ही है, विज्ञापन कर रही है. टिकट में नगदी नारायण के लिए ऐसा किया जा रहा है. कुछ धन बन जायेगा, परिणाम के बारे में आरजेडी के नेता भी जानते हैं. आरजेडी में कोई कहीं से भी आता है, टिकट ले लेता है. मुंबई और कोलकाता से आता है, टिकट पा जाता है. जनता सब देख रही है, मौका आने पर जवाब दे देगी."

लालू प्रसाद यादव आदतन भ्रष्टाचारी

इधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पीआईएल दाखिल होने पर जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा, " पीआईएल किसने की, इसकी जानकारी नहीं. 1998 की बात है, जब लालू यादव जेल गए थे, तब गेस्ट हाउस को जेल बना दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने तब टिप्पणी की थी कि जब जेल में सुरक्षा नहीं, तो गेस्ट हाउस में कैसे सुरक्षा होगी. ऐसे में यह सब लालू यादव की पुरानी आदत है, उनको भ्रष्टाचार करने में शर्म नहीं आती. जेल में रहना शर्मनाक लगता है. लालू प्रसाद आदतन भ्रष्टाचारी हैं, मौका मिला, तो भ्रष्टाचार किया."

AIMIM ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की सीटों की दूसरी सूची, 18 और सीटों पर पेश की दावेदारी

आरा: JDU नेता ने यूनिवर्सिटी में घुसकर की प्रोफेसर की पिटाई, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget