एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'CM नीतीश के करीबी अधिकारी फोन कर रहे हैं', फ्लोर टेस्ट से पहले आरोपों को लेकर आरजेडी-जेडीयू आमने-सामने

Bihar News: फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार में खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, आरजेडी एमएलए विजय मंडल ने कहा कि आरजेडी विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है.

पटना: फ्लोर टेस्ट से बिहार की सियासत तेज हो गई है. जेडीयू इशारों-इशारों में आरजेडी (RJD MLA) पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रही है तो आरजेडी जेडीयू (JDU) पर आरोप लगा रही है. आरजेडी विधायक विजय मंडल (Vijay Mandal) ने कहा कि फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी विधायकों को सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के करीबी अधिकारी फोन कर रहे हैं कि हम लोगों से मुलाकात करिए. एनडीए सरकार का समर्थन कीजिए. सरकार बचाने के लिए अधिकारी यह सब कर रहे हैं. यह वहीं अधिकारी हैं जो 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के समय सीएम आवास से कलक्टरों को फोन कर रहे थे और चुनाव के रिजल्ट को प्रभावित करा दिया था.

आरजेडी का सीएम नीतीश पर हमला

विजय मंडल ने कहा कि आरजेडी विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है. जेडीयू में टूट का खतरा मंडरा रहा है. आरजेडी का कोई भी विधायक नीतीश सरकार का साथ नहीं देगा. हम लोग नहीं टूटने वाले हैं. 12 फरवरी को एनडीए सरकार को बहुमत साबित करना है. कैसा खेला होगा या नहीं? यह मेरा आलाकमान बताएगा. लोहिया कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर सीएम नीतीश अपने आप को कलंकित कर रहे हैं. इतना कोई पलटी मारता है क्या? 

आगे आरजेडी विधायक ने कहा कि बीजेपी में भी टूट का डर है इसलिए प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के नाम पर बीजेपी विधायकों को 10-11 फरवरी को बोधगया में रखा जाएगा. नीतीश के साथ कोई नहीं रहना चाहता.

बीजेपी विधायक बोधगया में रहेंगे- नीरज बबलू

वहीं, बीजेपी विधायकों को लेकर आरजेडी एमएलए के बयान पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि 10-11 फरवरी को प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम है इसलिए बीजेपी विधायक बोधगया में रहेंगे. बीजेपी में टूट कभी नहीं होती. टूट के डर से ऐसा नहीं किया जा रहा है. विधायक खुद टूटकर बीजेपी में आते हैं. आरजेडी व कांग्रेस में टूट होगी. आरजेडी विधायक विजय मंडल गलत आरोप लगा रहे हैं. गलत आरोप लगाने से सदस्यता चली जाती है. विजय मंडल बताएं कि कौन से अधिकारी आरजेडी विधायकों को फोन कर नीतीश सरकार का समर्थन करने को कह रहे हैं. उनके इस दावे में भी दम नहीं की टूट के डर से बीजेपी विधायकों को बोधगया ले ज़ाया जा रहा है.

'जेल जा सकते हैं यही खेला हो सकता है'

आगे बीजेपी विधायक ने कहा कि  12 फरवरी को एनडीए सरकार बहुमत साबित करेगी. कोई खेला नहीं होगा. तेजस्वी जो डिप्टी सीएम थे अब सड़क पर आ गए हैं. वह खेला होने का दावा कर रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि खेला उनके साथ हो सकता है. ईडी जांच चल रही है. जेल जा सकते हैं यही खेला हो सकता है.

ये भी पढे़ं: Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने RJD को दिया अल्टीमेटम, 'खेला' वाले बयान पर बिहार में सियासी उथल-पुथल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget