एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आखिर चुनाव के पहले RJD के इस MLA का क्यों होने लगा विरोध, तेजस्वी यादव के सामने विधायक के खिलाफ नारेबाजी

Suday Yadav Oppose: जहानाबाद के विधायक सुदय यादव के खिलाफ आरजेडी कार्यकर्ताओं का आक्रोश उबाल पर है. कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के काफिले को रोक कर सुदय यादव के खिलाफ नारेबाजी की.

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान मंगलवार को जहानाबाद में आरजेडी के विधायक सुदय यादव का जमकर विरोध हुआ. गांधी मैदान की सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने सुदय यादव के खिलाफ जमकर नारे लगाए. ये लोग जहानाबाद के सम्मान की रक्षा को लिए टिकट काटकर किसी दूसरे कार्यकर्ता और नेता को टिकट देने की मांग कर रहे थे.

तेजस्वी यादव की यात्रा में कार्यकर्ताओं का जोश हाई

दरअसल तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत आज 16 सितंबर से जहानाबाद के गांधी मैदान सभा से की है. तेजस्वी ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा के तहत जहानाबाद, नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. दो दिनों से हो रही बारिश के बावजूद तेजस्वी यादव की यात्रा में राजद कार्यकर्ताओं का जोश हाई था. शहर को पोस्टर बैनरों से पाट दिया गया था.

इधर तेजस्वी की यात्रा को लेकर जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था, वहीं स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश भी उबाल पर था. जहानाबाद में शहर फिदा हुसैन मोड़ के आगे अल्पसंख्यक समुदाय और स्थानीय लोगों ने तेजस्वी के काफिले को रोककर जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं का आक्रोश तेजस्वी की सभा स्थल पर भी देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर सुदय हटाओ जहानाबाद बचाओ  के नारे लगाए.

काफिले को रोक कर सुदय यादव के खिलाफ नारेबाजी

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव की सभा समाप्त होने पर इस्लामपुर जाने के क्रम में जहानाबाद के घोसी मोड़ पर भी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी के काफिले को रोक कर सुदय यादव के खिलाफ नारेबाजी की. विरोध कर रहे राजद कार्यकताओं में गजेन्द्र यादव, संजय यादव, मनीष कुमार, मो सैफ, शाहनवाज इकबाल, लीडर और मुस्तफा परवीन का कहना है कि विधायक सुदय यादव ने ना सिर्फ कार्यकर्ताओं को अपमानित किया बल्कि सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लालू तेजस्वी जी के सिद्धांत के खिलाफ कार्य किया है.

विधायक मद की राशि अपने चहेतों की बीच बांट दिया. कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि "तेजस्वी से बैर नहीं और सुदय की खैर नहीं". बहरहाल चुनावी मौसम में आरजेडी के गढ़ माने जाने वाले जहानाबाद में विधायक के खिलाफ आक्रोश महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget