एक्सप्लोरर

RJD विधायक के बिगड़े बोल, भगवान शिव और देवी दुर्गा पर की अभद्र टिप्पणी

वायरल हो रहे वीडियो में विधायक सतीश कुमार दास लगभग 3 मिनट के वीडियो में हिन्दू देवी देवताओं के बारे में टिप्पणी करते हुए साफ देखा और सुना जा रहे हैं.

जहानाबाद : जहानाबाद जिला के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सतीश कुमार दास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक सतीश कुमार दास हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने भगवान शिव, लिंग पूजा और मां दुर्गा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है. इस विडियो में विधायक द्वारा देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है. लगभग 3 मिनट के इस वीडियो में सतीश दास द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के बारे में टिप्पणी करते हुए साफ देखा और सुना जा सकता है. हालांकि यह वीडियो कब और कहां की है इसके बारे में पता नही चल पाया है.

बताते चलें कि उक्त वायरल वीडियो में सतीश कुमार दस कह रहे हैं कि शिव के लिंग को पूजने वाले समाज से भी बेशर्म कोई समाज है क्या? होली और होलिका पर राजद विधायक ने पहले वहां मौजूद लोगों से पूछा कि होलिका कौन थी, फिर उसका खुद ही जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि होलिका घर की ही बेटी थी, जिसे मुठ्ठी भर लोगों ने रेप करने के बाद जिंदा जला दिया. उसी के बाद समाज खुशी के रूप में होली का पर्व मनाता है और रंग-गुलाल लगाता है. यह ऐसा पर्व है, जिसमें ससुर और जेठ भी अपनी बहू को रंग लगाते हैं और कहते हैं कि बुरा न मानो होली है.

विधायक के बायरल हो रहे इस विडियो में देवी दुर्गा पर भी अभद्र टिप्पणी किया गया है . विधायक वायरल हो रहे विडियो में कह रहे हैं कि माता दुर्गा केवल भारत में हैं, वो भी शेर पर सवार. लेकिन, यहां 6 साल, 8 साल की बेटी से रेप होता है. ऐसे में मां दुर्गा के केवल शेर पर बैठने से काम चलेगा क्या? हांलाकि एबीपी न्यूज विधायक के इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में देखा जा रहा कि कुछ लोगो के बीच मे माइक से भाषण देते हुए मखदुमपुर विधायक के आस पास इकट्ठा भीड़ है.

आरजेडी विधायक के वायरल विडियो पर तेज हुई सियासत बीजेपी ने कही ये बातें

विधायक के वायरल हो रहे विडियो पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने विधायक की इस टिप्पणी पर कहा कि आरजेडी की यह पुरानी परंपरा रही है कि भारत की सभ्यता संस्कृति देवी-देवताओं परंपराओं और लोक परंपराओं का ये अपमान करते रहे हैं, और सतीश कुमार दास ने जो मां दुर्गा भगवान शिव और तमाम देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है उस पर तेजस्वी यादव को सफाई देना चाहिए कि क्या वह सतीश कुमार दास की टिप्पणी का वो समर्थन करते हैं??

जहानाबाद में विधायक बेतुका के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

आरजेडी विधायक सतीश दास के इस वायरल वीडियो से नाराज श्री राम सेना समेत विभिन्न संगठन के लोगो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अरवल मोड़ पर विधायक का पुतला दहन कर स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. श्री राम सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान की निंदा की और सनातन धर्म के लोगों की मान्यताओं को आहत करने का आरोप लगाया. बताते चलें कि विधायक सतीश कुमार दास गया ज़िला के रहने वाले है और वर्ष 2020 में हुए विधान सभा चुनाव में मखदूमपुर विधान सभा क्षेत्र से राजद की टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget