एक्सप्लोरर

RJD विधायक रीतलाल यादव ने भाई के साथ किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने और रंगदारी का था आरोप

RJD MLA Ritlal Yadav Surrender: RJD विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया है.12 अप्रैल को एसटीएफ और बिहार पुलिस ने RJD विधायक के 11 ठिकानों पर रेड मारी थी, तभी से वे फरार थे.

Bihar News: बिहार से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल(RJD) विधायक रीतलाल यादव ने सरेंडर किया है. आज (17अप्रैल) सुबह साढ़े 7 बजे RJD विधायक ने दानापुर कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया है. उनके सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव और अन्य ने भी सरेंडर कर दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब पटना पुलिस ने उनके खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी.

इस मामले में एक बिल्डर ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी. इसी मामले में विधायक ने सरेंडर किया है.

रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर मारी थी रेड
12 अप्रैल को एसटीएफ और बिहार पुलिस ने RJD विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर रेड मारी थी. जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे. रेड के दौरान 10.5 लाख रुपये कैश, 77 लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 6 संदिग्ध ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट, 17 चेक बुक, स्टांप पेपर, 6 पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया था. छापेमारी के दौरान विधायक के घर और ऑफिस को 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने घेर लिया था.

बिहार पुलिस की एक टीम ने रीतलाल के कोथवा स्थित आवास, ऑफिस, नौबतपुर, गोला रोड अभियंता नगर स्थित महाजन मेंशन. बिहटा, पटना समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. पुलिस ने इस दौरान आर्म्स डिटेक्टर से भी घर से तलाशी ली गई.

शिकायत के बाद RJD विधायक पर दर्ज हुई थी FIR
सिटी एसपी सरथ आरएस के अनुसार छह-सात लोगों ने आरजेडी विधायक रीतलाल यादव, उसके भाई पिंकू यादव, भतीजा धीरज, सुनील महाजन के खिलाफ शिकायत दी थी. जिसके बाद पटना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. कोर्ट से आदेश लेकर उनके आवास पर छापेमारी की गई थी. बता दें कि इससे पहले आरजेडी विधायक रीतलाल यादव बीजेपी नेता सत्यनाराण की हत्याकांड के समय चर्चा में आए थे. इसका आरोप रीतलाल पर लगा था. 

यह भी पढ़ें: ‘बिहार कभी बंगाल नहीं बनेगा’, नीतीश कुमार के खिलाफ ममता बनर्जी की टिप्पणी पर NDA का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget