एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की 'फटकार' पर आग बबूला हुईं RJD विधायक रेखा देवी, CM से कहा- 'अपनी उम्र का...'

RJD MLA Rekha Devi Reaction on Nitish Kumar: आरजेडी विधायक रेखा देवी ने कहा कि हमको विश्वास नहीं था कि सदन में नीतीश कुमार हम पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे.

RJD MLA Rekha Devi News: सदन में सत्र के दौरान बुधवार (24 जुलाई) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से फटकार लगाए जाने के बाद अब आरजेडी विधायक रेखा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने सिर्फ मेरा ही नहीं सभी महिलाओं का अपमान किया है. उनके बयान से हम बहुत आहत हैं. अपने बयान पर नीतीश को सदन में खेद प्रकट करना चाहिए. मैं दलित हूं. अपने बयान से उन्होंने दलित महिला का अपमान किया है. नीतीश को अपनी उम्र का लिहाज करना चाहिए.

'हमको विश्वास नहीं था कि...'

रेखा देवी ने कहा कि हमको विश्वास नहीं था कि सदन में नीतीश कुमार हम पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे. बता दें कि सदन में आरजेडी की महिला विधायक रेखा देसी पर भड़कते हुए सीएम नीतीश ने सदन में बुधवार को कहा, "अरे महिला हो कुछ जानती हो जो बोल रही हो. कहां से आई हो." सीएम के इसी बयान पर अब आरजेडी के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं.

दरअसल आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच कर हंगामा कर रहे थे. इसी कारण नीतीश कुमार गुस्सा हो गए. इसके बाद वह बोल रहे थे. बता दें कि 65 प्रतिशत आरक्षण पर पटना हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. जातीय गणना के बाद बिहार सरकार की ओर से आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था. इसे 50 से 65% किया गया था.

पांच दिवसीय मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

बुधवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही तो शुरू हुई लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. गौरतलब हो कि 22 जुलाई से मानसून सत्र चल रहा है. आज बुधवार को तीसरा दिन था. पांच दिनों तक सत्र चलने वाला है. 26 जुलाई को यह समाप्त हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Monsoon Session: 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो...', विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget