एक्सप्लोरर

Bihar: ‘JDU के 9 सांसद BJP के पाले में जा…’, RJD विधायक मुकेश रोशन के दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल

Bihar Politics: RJD विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में दवा सृजन, शौचालय, पीएम आवास समेत कई घोटाले हुए हैं. जिसका बीजेपी सीएम नीतीश को डर दिखा रही कि इधर-उधर होइयेगा तो आपको जेल भेजा जाएगा.

Bihar News: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक मुकेश रोशन ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जदयू के 12 लोकसभा सांसद में से 9 सांसद बीजेपी के पाले में जा चुके हैं. उन 9 सांसदों ने अपना समर्थन पत्र भी बीजेपी को सौंप दिया है. किसी भी दिन बड़ा विस्फोट हो जाएगा और यह बात सामने आ जाएगी.

RJD विधायक ने कहा कि जदयू को नष्ट करने के लिए बीजेपी ने यही पहला कदम उठाया है. लंबे समय से जदयू के सांसद एक साथ कहीं नहीं दिख रहे हैं. किसी भी वक्त जदयू की समाप्ति की घोषणा हो जाएगी. नीतीश कुमार को समय रहते सावधान हो जाना चाहिए, नहीं तो उनकी पार्टी समाप्त हो जाएगी. 

‘सीएम नीतीश को डर दिखा रही बीजेपी’
मुकेश रोशन ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कभी भी इधर-उधर जा सकते हैं उससे पहले बीजेपी ने जदयू के नौ सांसदों को अपनी तरफ कर लिया है.ताकि केंद्र की सरकार सुरक्षित रहे. केंद्र में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं है. बिहार में दवा सृजन, शौचालय, पीएम आवास समेत कई घोटाले हुए है. बीजेपी सीएम नीतीश को डर दिखा रही है कि ज्यादा इधर-उधर होइयेगा तो आपको जेल भेजा जाएगा.

एनडीए एकजुट नहीं है- आरजेडी नेता
वहीं जब आरजेडी नेता से पूछा गया कि क्या नीतीश के लिए महागठबंधन के दरवाजे खुले हैं तो इसपर उन्होंने कहा कि नीतीश हम लोगों के अभिभावक हैं. समय रहते सचेत हो जाएं. एनडीए एकजुट नहीं है. मुकेश रोशन ने कहा बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा अगली बार सरकार बनने पर.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साल पहले पटना में ही बयान दिया था कि क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना है. बता दें चुनावी साल में बिहार में तरह-तरह के दावे हो रहे हैं जिसको लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Bihar: पटना में गेसिंग अड्डे से 40 लोग गिरफ्तार, STF और पुलिस की टीम ने की छापेमारी, ये सामान बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget