एक्सप्लोरर

RJD MLA ने सुशांत सिंह के संबंध में दिया अटपटा बयान, कहा- 'राजपूत नहीं थे सुशांत'

आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत के संबंध में चौकानें वाला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सुशांत राजपूत नहीं थे, आपलोग बुरा नहीं मानियेगा.

सहरसा: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अभिनेता की मौत को तकरीबन 3 महीने होने को हैं, लेकिन मामले को लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है. जहां एक ओर पूरा देश सड़क से लेकर संसद तक सुशांत सिंह की मौत का सच जानने को आतुर है. ऐसे में आरजेडी के विधायक का सुशांत के लिए अजीबो गरीब जातिसूचक बयान आया है.

सुशांत सिंह राजपूत नहीं था राजपूत

बता दें कि बिहार के सहरसा विधानसभा के आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत के संबंध में चौकानें वाला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा " सुशांत राजपूत नहीं था, आपलोग बुरा नहीं मानियेगा. राजपूत महाराणा प्रताप का संतान गला में डोरी (रस्सी) बांधकर नहीं मर सकता है. महाराणा प्रताप राजपूतों के पुरखा हैं, वो यादवों के भी पहले पुरखा हुआ करते थे."

सीबीआई कर रही पूरे मामले की जांच

उन्होंने कहा कि हम लोगों को उसकी मौत का दुख है. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को डोरी बांधकर नहीं मरना चाहिए था. वो राजपूत था उनको मुकाबला करना चाहिए. वैसे मामले की सीबीआई जांच हो रही है और वह अपना काम कर रही है.

पार्टी की भाषा बोल रहे विधायक जी

अरुण यादव के इस बयान ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने अरुण यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि अरुण यादव जिस दल से हैं, वैसी ही भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. पूरा देश सुशांत के मौत की हकीकत को जानना चाहता है और वो ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.

चुनावी मुद्दा बनेगी सुशांत की मौत

उन्होंने ये भी कहा कि ये विधायक की मानसिकता का परिचायक है. बता दें कि सुशांत सिंह के मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीबीआई जांच की मांग के साथ-साथ परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग शुरू से करते रहे हैं. अब उनके दल के विधायक के इस बयान ने पार्टी की फजीहत कराई है. बहरहाल अभी तो कलाकार की मौत पर जातीय टिप्पणी की आलोचना शुरू हुई है. बिहार के इस चुनावी समर में सुशांत की मौत के साथ अब इस तरह के बयान भी मुद्दा बनेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget