एक्सप्लोरर

'मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड...', RJD विधायक का विवादित बयान, कभी मां दुर्गा पर की थी टिप्पणी

Fateh Bahadur Singh: आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह फिर अपने विवादित बयानों से चर्चा में आ गए हैं. मां दुर्गा और भगवान राम के बाद अब मंदिरों को लेकर विवादित बयान दिया है.

Fateh Bahadur Singh Controversial Statement: रोहतास की डेहरी विधानसभा सीट से आरजेडी (RJD) विधायक फतेह बहादुर सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहते हैं. इस बार उन्होंने मंदिरों को लेकर अनाप-शनाप बोला है. डेहरी के देवरिया गांव में निजी स्कूल के कार्यक्रम के दौरान सोमवार (16 दिसंबर) को विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मंदिर का रास्ता अंधविश्वास, पाखंड और मूर्खता का होता है. अपने बच्चों को मंदिर नहीं भेजें. उन्हें मंदिर की जगह सिर्फ स्कूल भेजें. ब्राह्मणवाद पर टिप्पणी करते हुए आरजेडी विधायक ने कहा कि सभी मनुष्य एक समान है.

अपने बयान के लिए सावित्रीबाई फुले को श्रेय देते हुए आरजेडी विधायक ने कहा कि वे उन्हीं की बातों को लोगों के बीच रख रहे हैं. उन्होंने जाति-व्यवस्था पर प्रहार भी किया. साथ ही कहा कि ब्राह्मणवाद ने समाज को क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र में बांट दिया है जबकि सभी इंसान बराबर हैं. हर व्यक्ति के अंदर मानवता होना सर्वोपरि है. विधायक के मंदिर को लेकर दिए गए बयान से विवाद खड़ा हो गया है. लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.

आरजेडी विधायक पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

फतेह बहादुर सिंह के बयान पर पहले भी सियासी बवाल मच चुका है. उन्होंने मां दुर्गा और भगवान राम को काल्पनिक बताया था. यही नहीं उन्होंने खुद को महिषासुर का वंशज भी बताया था. कहा था कि ब्राह्मणों ने पाखंड फैलाकर शुद्रों को हजारों वर्षों तक शिक्षा से वंचित रखा. 

विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दुर्गा पूजा पर होने वाले खर्च को लेकर कहा था कि यह फिजूलखर्च है. मां दुर्गा की कहानी और देवी दोनों काल्पनिक है. सवाल उठाया था कि जब अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया था तब देश की आबादी 30 करोड़ थी, देवी दुर्गा के हथियार तब कहां थे? उन्होंने अंग्रेजों का संहार क्यों नहीं किया? इस बयान को लेकर विधायक पर कोर्ट में केस भी दायर हुआ था.

यह भी पढ़ें: Khan Sir: 'पढ़े-लिखे लोगों को...', राजनीति में आए अवध ओझा पर क्या बोल गए खान सर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, अपने अंदाज में दिया ये जवाब
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, अपने अंदाज में दिया ये जवाब

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget