एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, STF ने रात में दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला

RJD MLA Ajay Yadav's Brother Vivek Yadav Arrested: आरजेडी विधायक अजय यादव का भाई विवेक यादव फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

STF Arrested RJD MLA's Brother Vivek Yadav: बिहार के गया में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार किया है. मंगलवार (19 नवंबर) की रात एसटीएफ ने यह गिरफ्तारी की है. अजय यादव उर्फ रंजीत यादव गया की अतरी विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं. 

किस मामले में की गई गिरफ्तारी?

विधायक के भाई विवेक यादव की गिरफ्तारी के पीछे हत्या का मामला है. जानकारी के अनुसार, जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव की 26 फरवरी 2013 को नीमचक बथानी बाजार में हत्या कर दी गई थी. इसमें पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया था कि कुंती देवी के इशारे पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारकर सुमिरक यादव की हत्या की गई है. उस वक्त अतरी से कुंती देवी विधायक थीं.

इस हत्याकांड में कुंती देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. सजा की अवधि के दौरान ही उनका निधन हो गया था. गया सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान तबीयत खराब हुई थी. इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था. वहां इलाज के क्रम में 23 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था. कुंती देवी के निधन के बाद उनके बेटे अजय यादव उर्फ रंजीत यादव आरजेडी से वर्तमान में विधायक हैं.

फरार चल रहा था विधायक का भाई

बता दें कि सुमिरक हत्याकांड के बाद से विधायक अजय यादव का भाई विवेक यादव फरार चल रहा था. गया एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे खिजरसराय थाने लाया गया. इस मामले में नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस पर इनाम की घोषणा की गई थी या नहीं यह देखा जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में बिना नंबर प्लेट के जा रही थी कार... तलाशी में जो मिला उसे देख सन्न रह गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget