एक्सप्लोरर

'PM मोदी और अमित शाह से पूछना चाहती हूं…', नीतीश कुमार की 'गलती' पर मीसा भारती ने मांगा जवाब

Misa Bharti: आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि वो (नीतीश कुमार) बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. इस देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सोचना चाहिए कि बिहार किसके हाथों में है.

RJD MP Misa Bharti: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने हमला बोला है. शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को मीसा भारती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब राष्ट्रगान हो रहा था तो उनकी जो मानसिक स्थिति और शारीरिक स्थिति थी वो कहीं से भी मुझे स्वस्थ नहीं दिख रही थी. मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहती हूं कि क्या आपको राष्ट्रगान के समय मुख्यमंत्री की जो शारीरिक और मानसिक स्थिति थी वो सही लग रही थी?

'सोचना चाहिए कि बिहार किसके हाथों में है'

मीसा भारती ने कहा कि इसका जवाब मैं उन्हीं से मांगना चाहती हूं. आरजेडी सांसद ने कहा कि पहले भी वो (नीतीश कुमार) अपमानित करते आए हैं. जब महात्मा गांधी का शताब्दी समारोह चल रहा था उस समय भी वो बीच में ताली बजाने लगे थे. आए दिन वो महिलाओं का अपमान करते हैं, युवाओं का अपमान करते हैं, बच्चियों का अपमान करते हैं, तो मुझे लगता है कि उनकी स्थिति सही नहीं है. इस स्थिति में वो बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं तो इस देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सोचना चाहिए कि बिहार किसके हाथों में है.

डॉक्टर बताएंगे या नीतीश कुमार: तेजस्वी यादव

राष्ट्रगान के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा अधिकारियों से बातें करने पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए. स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर बताएंगे या नीतीश कुमार बताएंगे लेकिन लग रहा है कि अस्वस्थ हैं."

उधर जेडीयू ने सीएम नीतीश कुमार का बचाव किया है. जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि नीतीश कुमार ने बिल्कुल राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया. उन्होंने कहा राष्ट्रगान को जोड़ से पढ़िए. लोग उत्साहित हैं. जोश में हैं. पांच सेकेंड के वीडियो में जिसमें नीतीश कह रहे हैं कि राष्ट्रगान जोड़ से पढ़िए क्या उससे राष्ट्रगान का अपमान हो रहा है? ये लोग (विपक्ष) चाहते हैं नीतीश कुमार को टारगेट करके कुर्सी को हथिया लें. इनको पता नहीं है कि नीतीश कुमार एक विचारधारा का नाम है. एक व्यक्ति का नाम नहीं है. नीतीश कुमार को टारगेट करने से कुछ नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार के वायरल वीडियो पर आया सांसद पप्पू यादव का बयान, पूछा- कौन सा अपमान हो गया?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget