एक्सप्लोरर

RJD नेता का अटपटा बयान, आइटम डांस और पॉर्न वीडियो को बताया रेप की बढ़ती घटनाओं का कारण

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति में इस तरह के घटना की कल्पना भी नहीं की जा सकती. आइटम डांस और मोबाइल में मौजूद पॉर्न वीडियो ने लोगों की मानसिकता बदल दी है. इसी वजह से लगातार सभी इलाकों में रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं.

पटना: देश में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. बीते दिनों झारखण्ड के दुमका जिले से पांच बच्चों की मां के साथ 17 दरिंदों द्वारा गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई है. इस घटना के संबंध में जब आरजेडी के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति में इस तरह के घटना की कल्पना भी नहीं की जा सकती. आइटम डांस और मोबाइल में मौजूद पॉर्न वीडियो ने लोगों की मानसिकता बदल दी है. इसी वजह से लगातार सभी इलाकों में रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं.

उन्होंने कहा कि मैंने 2012 में निर्भया कांड के बाद भी यह कहा था कि केवल कड़े कानून बनाने से कुछ नहीं होगा. जब तक समाज में रेप के लिए उकसाने वाली स्थिति बनी रहेगी तब इसपर रोक नहीं लगाया जा सकता है.

शिवानंद तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में रेप की घटनाएं अचानक बढ़ी हैं. आदिवासी संस्कृति में रेप जैसी घटनाएं तो कभी थी ही नहीं. लेकिन यह तब से शुरू हुआ है जब से लोगों ने इन समाजों के आधुनिकीकरण की कोशिश की. इस उपभोक्तावादी संस्कृति में, महिलाओं को उपभोक्ता की वस्तु की तरह प्रस्तुत किया जाता है. यही वजह से की रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं.

बता दें कि झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात विवाहित महिला के साथ 17 लोगों द्वारा गैंगरेप की घटना सामने आयी है. पीड़िता की पहचान पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. वहीं, 16 की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इन आरोपियों की पहचान पीड़िता नहीं कर पाई है. पीड़िता पांच बच्चों की मां है. वह अपने पति के साथ मंगलवार की रात हटिया से घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव पहुंचने से पहले आरोपियों ने दोनों को घेर लिया. इनमें से कुछ ने उसके पति को बंधक बना लिया और इसके बाद महिला से रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गये. सुबह होने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें - 

दरभंगा लूटकांड के विरोध में RJD कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च, पुलिस पर लगाया आरोप बिहार: बक्सर में RJD नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget