एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: महागठबंधन की एकजुटता को लेकर उठे सवाल पर तेजस्वी ने CM नीतीश के सामने दिया जवाब, किया स्टैंड साफ

Tejashwi Yadav News: बिहार में इन दिनों महागठबंधन को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया.

पटना: राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत शिवसागर रामगुलाम (Sivasagar Ramgoolam) की जयंती सोमवार को मनाई गई. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद मीडिया ने नीतीश कुमार से बातचीत की. इस दौरान मीडिया के कर्मियों ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि महागठबंधन (Mahagathabandhan) एकजुट है या नहीं? इस सवाल पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के हाथ को पकड़ कर कहा ये देंगे जवाब. तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है. हम लोग एक हैं. मजबूत हैं. देश हित में, बिहार के हित में एक साथ हैं.

सीएम का बीजेपी पर हमला

जेडीयू और आरजेडी का गठबंधन तेल और पानी के समान है आपलोग कभी नहीं मिल सकते हैं इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि जो ऐसा कहते हैं उन्हें बता दीजिए कि यहां कितना विकास हुआ है, गांधी मैदान में बापू की कितनी अच्छी मूर्ति बनी है. दिवंगत शिव सागर रामगुलाम की मूर्ति बनी है, इनके लड़के भी यहां आए थे. पूरे बिहार का विकास देखिए. बिहार में कितनी अच्छी सड़कें बन गई हैं, पुल बना है. लोगों के हर घर तक नल का जल पहुंच गया. हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और इसका संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है.

'इंडिया' गठबंधन पूरी तरह एकजुट है- नीतीश कुमार

सीएम ने कहा कि गरीब राज्य रहते हुए हम लोगों ने मेहनत करके बिहार में विकास का काम किया है. बिहार के बारे में आज कुछ लोग उल्टा-सीधा बोलते हैं. हमलोग एक साथ हैं तो कुछ लोगों को बेचैनी हो रही है. वहीं, बीजेपी के लोग 'इंडिया' गठबंधन को कोई चुनौती नहीं मानते हैं, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं. हम किसी को चुनौती नहीं देते हैं. हम जनता के बीच में सारी बात कहते हैं. जो अच्छा काम नहीं करेगा लोग उसके बारे में फैसला लेंगे. 'इंडिया' गठबंधन पूरी तरह एकजुट है. कोई दिक्कत नहीं है.

 ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: मीडिया को जवाब देने से पहले CM नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ी, यह वाकया देख सभी हो गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget