एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का है स्वास्थ्य खराब, बेड रेस्ट की मिली है सलाह, नेता प्रतिपक्ष बोले- 'शरीर का दर्द जो...'

Tejashwi Yadav Health: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कुछ दिनों से चलने में परेशानी हो रही है. दर्द की शिकायत है. वहीं, मधुबनी में उन्होंने इस पर बयान भी दिया.

Tejashwi Yadav: लोकसभा के तीसरे चरण में 7 मई को बिहार की कई सीटों पर चुनाव है. इनमें मधुबनी भी शामिल है. प्रचार के अंतिम दिन रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुमन महासेठ के समर्थन में खैरा उच्च विद्यालय प्रांगण में चुनावी सभा संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे दर्द की शिकायत है तो डॉक्टर ने मुझे तीन हफ्ते तक बेड रेस्ट के लिए कहा है, लेकिन तीन हफ्ते में तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा और हमारे शरीर का दर्द जो भी हो. बेरोजगार के दर्द से ज्यादा नहीं हो सकता है. हम बेरोजगारों का दर्द समझते हैं इसलिए हम अपने दर्द में भी यहां आए हैं क्योंकि भाजपा को भगाना है और बेरोजगारी से आजादी पाना है.

मधुबनी में कुर्सी पर बैठकर दिए भाषण

मधुबनी पहुंचे तेजस्वी यादव अपने खराब सेहत के कारण हेलीकॉप्टर से मंच तक का सफर उन्होंने गाड़ी से ही तय किया. साथ ही मंच के पास गाड़ी से उतरने पर तेजस्वी यादव दूसरे व्यक्ति का सहारा लेकर मंच पर गए. इतना ही नहीं मंच पर भी तेजस्वी यादव खड़े नहीं रहे और अपनी कुर्सी को मंच के सबसे आगे करवाया और वे वहां बैठे. उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाषण भी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दिए.

अररिया में बिगड़ी थी तबीयत

सभा के अंत में नेता प्रतिपक्ष ने कुर्सी से बैठे-बैठे ही जनता से पूछा कि आप कहें तो सुमन सेठ को जीत का माला पहना दें? जनता की आवाज पर तेजस्वी यादव उठे और सुमन कुमार महासेठ माला पहना दिया. वहीं, मंच से उतरने के लिए भी तेजस्वी यादव ने दूसरे व्यक्ति का सहारा लिया और वापस अपनी गाड़ी में चढ़े. इसके बाद वे सभास्थल से हेलीपैड तक कार से ही गए.

बता दें कि कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में वो लड़खड़ाते हुए चलते नजर आए थे. यह वीडियो अररिया में चुनावी सभा के दौरान का था. इसके बाद से तेजस्वी यादव की तबीयत ठीक नहीं चल रही है. वहीं, झंझारपुर से महागठबंधन से वीआईपी के टिकट पर सुमन कुमार महासेठ चुनाव लड़ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं: Neet Exam 2024: नीट परीक्षा संभावित लीक मामले में पटना के कई ठिकानों पर रेड, FIR दर्ज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget