एक्सप्लोरर

'या तो चुनाव आयोग की SIR, या बिहार के डिप्टी CM फर्जीवाड़ा हैं', विजय सिंहा के दो EPIC पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास लखीसराय और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्रों में दो EPIC नंबर हैं. उन्होंने उम्र में अंतर और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन लागू होते ही नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा के पास दो अलग-अलग EPIC नंबर हैं.

उन्होंने कहा कि दोनों वोटर कार्ड अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों- लखीसराय और बांकीपुर में दर्ज हैं, और इनमें उम्र भी अलग-अलग लिखी गई है. तेजस्वी ने इसे बड़ा फर्जीवाड़ा बताया और चुनाव आयोग से सवाल किया कि आखिर इसमें जिम्मेदार कौन है.

तेजस्वी यादव ने लगाए ये आरोप

पटना में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाए जिसके जरिए विजय कुमार सिंहा के एक EPIC कार्ड में उम्र 57 साल दर्ज, जबकि दूसरे में 60 साल है. लखीसराय और बांकीपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में नाम है. दोनों EPIC नंबर चुनाव आयोग के एप और नई वोटर लिस्ट में मौजूद. एएनआई के अनुसार, तेजस्वी ने रजिस्टर नंबर भी सार्वजनिक किए, जिससे दावा पुख्ता करने की कोशिश की है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा तेजस्वी ने?

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग गणना पत्र भरे गए होंगे. BLO जब वोटर डाटा लेता है, तो हस्ताक्षर भी होते हैं. ऐसे में सिर्फ दो ही बातें संभव हैं, या तो चुनाव आयोग की पूरी SIR प्रक्रिया फर्जी है, या फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री खुद फर्जीवाड़ा कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि जनता को सच पता चलना चाहिए, क्योंकि ये लोकतंत्र और चुनाव की पारदर्शिता से जुड़ा मामला है.

चुनावी माहौल में बढ़ा राजनीतिक तापमान

बिहार में इस समय चुनावी सरगर्मी तेज है और ऐसे आरोप माहौल को और गरमा सकते हैं. इससे पहले खुद तेजस्वी यादव पर भी दो वोटर कार्ड होने के आरोप लगे थे, जिन पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे. अब कांग्रेस और राजद, दोनों ही मिलकर विजय सिन्हा को घेरने में जुट गए हैं. वहीं, चुनाव आयोग के लिए यह मामला संवेदनशील हो गया है, क्योंकि पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget