एक्सप्लोरर

Nishant Samvad: CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री! आज पटना में लोगों से करेंगे संवाद

Nishant Kumar: निशांत कुमार को उम्मीद है कि जनता चुनाव में उनके पिता के विकास कार्यों से प्रभावित होगी. अब वो खुद अपने पिता के कामों को लोगों तक पहुंचाएंगे.

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति एंट्री पर कई पोस्टर पटना में लगे हैं. निशांत की एंट्री कब होगी ये बड़ा सवाल भी रहा है? लेकिन अब एक नया पोस्टर राजनीतिक रूप से लगाया गया है, जिसमे निशांत संवाद की बात कही गई है. सीएम के बेटे आज रविवार को लोगों से संवाद करेंगे. 

जनकल्याणकारी योजनाओं पर करेंगे परिचर्चा

पोस्टर में कहा गया है मुख्यमंत्री की सफल जनकल्याणकारी योजनाओं पर परिचर्चा एक विचार निशांत कुमार के साथ कार्यक्रम होगा, इसमें सीएम नीतीश समेत निशांत कुमार की फोटो लगाई गई है. इस पोस्टर में दम कितना है ये बड़ा सवाल है, लेकिन जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर को लगाकर हलचल मचा दी है. 

जो पोस्टर 'निशांत संवाद' के लगाए गए हैं, वो उनके सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दे रहे हैं. आज ही निशांत कुमार पटना में एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वे अपने विचार साझा करेंगे. सीएम नीतीश के बेटे शाम 4 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सार्वजनिक रूप से अपने विचार साझा करेंगे. 

इससे पहले निशांत कई बार ये कह चुके हैं कि उनके पिता ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है और उन्हें उम्मीद है कि जनता उनके पिता के विकास कार्यों से प्रभावित होगी. अब वो खुद अपने पिता के कामों को लोगों तक पहुंचाएंगे. माना जा रहा है कि इसी मंच से वह राजनीति में आने पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं. बिहार की राजनाति में ये सवाल भी हमेशा रहा है कि नीतीश के बाद कौन?

सीएम नीतीश के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे निशांत

निशांत के राजनीति में आने को लेकर लगभग हर बड़े नेता ने बयान दिया है. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र ने तो यहां तक कह दिया था कि निशांत अस्थावां से विधानसभा चुनाव लड़ें और बस नामांकन करके चले जाएं, चुनाव जीतने की जिम्मेदारी उनकी होगी. यानी जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता नीतीश के उत्तराधिकारी के रूप में निशांत कुमार को ही देखते हैं, हालांकि नीतीश कुमार ने आज तक इसे लेकर कोई बयान या अपनी राय नहीं रखी है. 

ये भी पढ़ें: तेजस्वी के बाद अब विजय सिन्हा भी फंसे! बिहार के डिप्टी सीएम के 2 वोटर आईडी? कांग्रेस बोली- 'चोर-चोर मौसेरे भाई'

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे! BJP ने दी चेतावनी
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल, अनपढ़, अपराधी हैं', बिहार CM को लेकर बोले प्रशांत किशोर
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget