एक्सप्लोरर

70th BPSC EXAM: धरने पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे तेजस्वी यादव, सरकार से परीक्षा रद्द करने की उठाई मांग

70th BPSC EXAM: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग की है. वहीं उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर एक मुद्दे पर चुप है, खामोश है.

Bihar News: बिहार विधानसभा में विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव शनिवार रात 10 बजे के करीब पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे. करीब आधे घंटे तक वे अभ्यर्थियों के बीच रहे इस दौरान वे फिर से परीक्षा करवाने की मांग वाला पोस्टर भी हाथों में पकड़े दिखाई दिए. इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि बीपीएससी परीक्षार्थी को कहा कि मैं आपके साथ खड़ा हूं. मैं सरकार से परीक्षा को रद्द करने की मांग करता हूं. उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरीके से न्याय चाहते हैं. 

‘डीएम को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए’
राजद नेता ने कहा कि छात्र-छात्राएं मेहनत करके पढ़ाई करते हैं. उनके माता-पिता अपना पेट काटकर बच्चों को पढ़ाते हैं लेकिन सरकार और उनके अफसर छात्रों से अन्याय करते हैं. बच्चे मेहनत करते है और पेपर लीक हो जाता है और सरकार इसकी जांच भी नहीं करवाती. एनडीए सरकार में मैट्रिक की परीक्षा से लेकर बीपीएससी तक की परीक्षा के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं लेकिन किसी व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि जिस डीएम ने छात्र को थप्पड़ मारा है उसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए और सरकार को भी उसपर कार्रवाई करनी चाहिए. 

‘मुख्यमंत्री हर एक मुद्दे पर चुप है, खामोश है’
तेजस्वी ने कहा कि कई ऐसे छात्र हैं जिनकी इस परीक्षा के बाद उम्र सीमा निकल जाएगी. इसके बाद उन्हें नहीं पता कि सरकारी नौकरी मिल पाएगी या नहीं. लेकिन जब हम सरकार में थे तो विज्ञप्ति निकाली गई और 3 महीने के अंदर परीक्षा हुई हम लोगों ने गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र भी बांटे. हमारी सरकार में बिना पेपर लीक के नियुक्तिया हुई. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिना पेपर लीक के परीक्षा हो लेकिन हमारे सीएम होश में नहीं है. मुख्यमंत्री हर एक मुद्दे पर चुप है, खामोश है. 

RJD नेता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकल रहे है,लेकिन उन्हें सबसे पहले छात्र-छात्राओं से मिलने चाहिए था. उसकी समस्याओं का निदान करना चाहिए था. हमने नॉर्मलाइजेशन की अफवाह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी भी लिखी थी, लेकिन बीपीएससी ने छात्रों पर लाठी-डंडे चलने के बाद बताया कि नॉर्मलाइजेशन की बात अफवाह है. जबकि छात्र जब 10 दिन तक सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे  बीपीएससी को तभी क्लेरिफाई करना चाहिए था. 

‘सबूत दिखाए फिर चाहे गिरफ्तारी कर लिजिए’
तेजस्वी यादव ने साफ शब्दों में कहा कि पूरी परीक्षा रद्द हो और फिर से परीक्षा ली जाए. उन्होंने कहा कि हम लोगों के दबाव में आकर ही बीपीएससी को बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पड़ता है. लेकिन न्याय तो बीपीएससी के अध्यक्ष के हटने के बाद ही होगा. तेजस्वी ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों से कहा आप लोग डटे रहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले आरोप लगाते हैं कि आरजेडी ने पेपर लीक करवाया है. लेकिन कान खोलकर सुन लीजिए की 17 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और आज जो बहाली हो रही है तेजस्वी नहीं होता तो वो भी नहीं होती. तेजस्वी कहा कि जो बिहार में एनडीए की सरकार राजद पर पेपर लीक का आरोप लगा रही है उसे सबूत दिखाना चाहिए फिर चाहे मेरी गिरफ्तारी कर लिजिए. सीबीआई और जांच एजेंसिया तो आपकी है.

‘तेजस्वी ने दोनों उपमुख्यमंत्री को बताया निक्कमा’
तेजस्वी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री को निक्कमा बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष पर आरोप लगाकर अपनी गलतियों को छुपाने का काम कर रही है. एक बार नहीं बार-बार पेपर लीक हो रहा है फिर भी जांच क्यों नहीं हो रही और किसी अधिकारी पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही. 

यह भी पढ़ें: GST Council Meeting: 'बीमा प्रीमियम पर विस्तृत रिपोर्ट अगली...', GST परिषद की बैठक के बाद बोले सम्राट चौधरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

…तो इसलिए राबड़ी देवी को टारगेट कर रही सम्राट सरकार? RJD नेता के दावे से सियासी हड़कंप!
…तो इसलिए राबड़ी देवी को टारगेट कर रही सम्राट सरकार? RJD नेता के दावे से सियासी हड़कंप!
राबड़ी आवास छोड़िए, अब CM के बंगले पर सियासत शुरू, RJD बोली- 'सम्राट चौधरी ने…'
राबड़ी आवास छोड़िए, अब CM के बंगले पर सियासत शुरू, RJD बोली- 'सम्राट चौधरी ने…'
अब तक जारी नहीं हुए BPSC के नतीजे, RJD सांसद मनोज झा बोले- 'डेढ़ साल पहले दिया था एग्जाम, मानसिक दबाव में छात्र'
अब तक जारी नहीं हुए BPSC के नतीजे, RJD सांसद मनोज झा बोले- 'मानसिक दबाव में छात्र'
नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने के बाद बुलाई बड़ी बैठक, 21 जून को क्या होने वाला है?
नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने के बाद बुलाई बड़ी बैठक, 21 जून को क्या होने वाला है?

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Income Guide: खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget