एक्सप्लोरर

Watch: घायलों की मदद के लिए तेजस्वी यादव ने रोका काफिला, सड़क पर दिखा नेता प्रतिपक्ष का मानवीय चेहरा

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद करने के लिए काफिला रोक दिया. उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों को घायलों को अस्पताल पहुंचाने का आदेश दिया.

Bihar Politics: राजनीति से हटकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मानवीय चेहरा दिखा. उन्होंने सड़क पर घायल मां-बेटे की मदद की. रविवार (11 मई) की शाम महिला बेटे के साथ सड़क हादसे का शिकार हो गई गई थी. मामला पटना-बख्तियारपुर फोर लाइन का है. तेजस्वी यादव गाड़ी रोककर घायल मां-बेटे की मदद को आगे बढ़े. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा. राजद के स्थानीय विधायक को दोनों की देख-रेख का जिम्मा सौंपकर तेजस्वी यादव आगे बढ़ गए. नेता प्रतिपक्ष काफिले के साथ शेखपुरा जा रहे थे.

उन्होंने वीडियो को 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए हादसे की जानकारी दी. तेजस्वी यादव ने लिखा, "विनम्र आग्रह है कि दुर्घटना में घायल की अविलंब सहायता करें. समाज की उदासीनता के कारण कई लोग इलाज के अभाव में गुजर जाते हैं. मानव धर्म निभाते हुए पीड़ितों की ससमय मदद कर पुण्य कमाना चाहिए. ईश्वर सभी को सुखी और स्वस्थ रखे."

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर महिला के साथ एक लड़का बैठा है. घायल अवस्था में बेसुध पड़ी महिला को बेटा उठाने का प्रयास कर रहा है. इस बीच मौके पर भीड़ लग जाती है. तेजस्वी यादव का काफिला भी रुक जाता है. सुरक्षा में तैनात जवानों को उन्होंने घायलों की मदद करने का आदेश दिया. सुरक्षाकर्मी बिना देर किए दोनों घायलों को अस्पताल ले गए.

तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए सड़क हादसे के शिकार लोगों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने बताया कि राजद के स्थानीय विधायक को दोनों घायलों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि पीड़ितों की मदद करना मानव धर्म है. समय पर मदद पुण्य का जरिया बन सकती है. उन्होंने घायलों की मदद के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- Sheohar News: दिन में साधु और रात में डाकू! गैंग सरगना सहित 3 गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget