एक्सप्लोरर

Bihar News: 'झारखंड में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार'- बिहार पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा दावा

Tejashwi Yadav: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. वो आज ही झारखंड से पटना लौटे हैं, जहां उन्होंने बड़ा दावा किया है.

Tejashwi Yadav On Jharkhand Elections: झारखंड में सीट शेयरिंग का मामला तय करके बिहार लौटे तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने बड़ा दावा किया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार (26 अक्टूबर) को कहा कि झारखंड में महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में जो चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं उसमें भी आरजेडी की जीत होगी. 
 
सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी कर बिहार लौटे तेजस्वी
 
तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि झारखंड की जनता महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के पक्ष में खड़ी है. जनता बीजेपी से खुश नहीं है. हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने झारखंड की जनता के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि हम झारखंड में सरकार बनाएंगे. बीजेपी जहां सरकार नहीं बना पाती, वहां हॉर्स ट्रेडिंग करती है.
 
इससे पहले झारखंडमें मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा था कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है. इंडिया गठबंधन के सभी दल धर्मनिरपेक्षता, शांति और सद्भाव में विश्वास रखते हैं. हम सभी चाहते हैं कि झारखंड आगे बढ़े और यहां के लोगों का और विकास हो. हमलोग एकजुट होकर झारखंड में चुनाव लड़ेंगे. छह सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, हम पूरी ताकत के साथ यहां लड़ रहे हैं. हमारी जीत निश्चित है. 
 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक ही काम है कि कैसे हमारी छवि को खराब करें. वह मुझे शराब पीने वाला भी कहते हैं, हत्यारा कहते हैं, भ्रष्टाचारी भी कहते हैं तो उनको साबित भी करना चाहिए. अभी जेडीयू के लोगों ने हम पर सैलरी घोटाला करने का आरोप लगाया. हमने उनको लीगल नोटिस भेजा है अगर जवाब नहीं देते हैं तो हम कानूनी करवाई करेंगे 

 झारखंड विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर लड़ रही आरजेडी
 
आपको बता दें कि एनडीए में भी सीट शेयरिंग का मामला तय हो गया है. बीजेपी ने जेडीयू को सिर्फ दो सीटें दी हैं, हालांकि मांग 11 सीटों की थी. वहीं महागठबंधन में आरजेडी को छह सीटें मिली हैं, जबकि आरजेडी 26  सीटों पर लड़ना चाहती थी. बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण में 13 नवंबर को 38 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके बाद 20 नवंबर को 43 सीटों के लिए मतदान होगा. 23 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव के अंतिम नतीजे सामने आएंगे. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर की अग्निपरीक्षा में प्रशांत किशोर पास? BJP जीत से दूर! RJD का सूपड़ा साफ
LIVE: बांकीपुर की अग्निपरीक्षा में प्रशांत किशोर पास? BJP जीत से दूर! RJD का सूपड़ा साफ
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget