एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: 'घरेलू मैटर है', MLA रेखा देवी प्रकरण पर सीएम नीतीश को लेकर क्या कह गईं राबड़ी देवी?

Rabri Devi: सदन में विधायक रेखा देवी को लेकर सीएम नीतीश के बयान पर बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा में मानसून सत्र का आज (24 जुलाई) तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आज विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के भारी हंगामे के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. इतना ही नहीं सीएम नीतीश ने राजद की एक महिला विधायक को फटकार भी लगा दी. नीतीश कुमार ने मसौढ़ी से विधायक रेखा देवी को खूब सुनाया.

वहीं, इस वाकये के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है. सीएम नीतीश के इस बयान के बाद अब विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ये नीतीश कुमार की पुरानी आदत है. घरेलू मैटर है. महिला को कितना मान सम्मान देते हैं हम लोग शुरू से सब जानते हैं.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार हर महिला से अभद्र बात करते हैं. आप देखे हैं न दोनों हाउस में नीतीश कुमार लड़का-लड़की पर क्या बोले थे. नीतीश की उस बात पर दुनिया हंसी थी. महिला को मान सम्मान देने की गलत बात नीतीश कुमार करते हैं. महिला को मान सम्मान राजद और महागठबंधन के लोग देते हैं. जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार सिर्फ महिला का अपमान करते हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि विपक्ष का काम है सरकार से सवाल खड़ा करना. महंगाई और रोजगार सहित कई मुद्दों पर विपक्ष सवाल पूछेगा ही. नीतीश कुमार पढ़े-लिखे आदमी हैं. विद्वान हैं, ज्यादा पढ़े लिखे हैं उनको तो ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए.

सीएम नीतीश ने सदन में क्या कहा?

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार एमएलए रेखा देवी को लेकर सदन में कहा कि 'अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो...आज महिला होकर बोल रही हो. राजद के समय कभी किसी महिला को बोलने की इजाजत थी? कभी वो लोग (राजद) किसी महिला को आगे बढ़ाए थे? 2005 के बाद हमने महिला को बढ़ाया. आज फालतू बोल रही हो इसलिए कह रहे हैं सुनो. अरे क्या हुआ? हम जो कह रहे हैं उसको सुनो, क्या हुआ सुनोगी नहीं? हम तो सुनाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Anti Paper Leak Bill: बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच पेपर लीक विरोधी विधेयक हुआ पास, क्या है कानून? जानें

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने NPT साइन किया है, भारत ने नहीं...' MSC में बोले जयशंकर
'ईरान ने NPT साइन किया है, भारत ने नहीं...' MSC में बोले जयशंकर
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया 'गजनी', विरोध मार्च पर बोले- मैं याद दिला देता हूं...
CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया 'गजनी', विरोध मार्च पर बोले- मैं याद दिला देता हूं...
Embed widget