एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय सिन्हा ने EC से नोटिस पर सम्मान की कही बात तो बोली RJD- यह सब लीपापोती...

Mrityunjay Tiwari: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग कार्रवाई कब करेगा? एसआईआर में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. इसे लेकर विजय सिन्हा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं, जवाब देंगे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जंगलराज वालों के गठबंधन को जनता चुनाव में नकार देगी. 

विजय सिन्हा ने क्या कहा?

विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को दो वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव आयोग ने कई बार नोटिस जारी की. वह जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? क्योंकि उनको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. वह चुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं. भ्रम फैला रहे हैं. एसआईआर रद्द नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि "तेजस्वी और राहुल गांधी का गठबंधन जंगलराज वालों का गठबंधन है. जनता चुनाव में नकार देगी. बहकावे में नहीं आएगी. चुनाव हारने का मुद्दा दोनों युवराज पहले ही सोच लिया है. चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ काम कर रही है. एसआईआर वोटर लिस्ट की शुद्धता निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए है."

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए कहा, "यह सब लीपापोती हो रही है. चुनाव आयोग कार्रवाई कब करेगा? यह बताया जाएगा. हम लोग चाहते हैं कार्रवाई हो. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. यह सामने आ गया है. विजय सिन्हा का लखीसराय और पटना में वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में नाम है. पूरे एसआईआर को रद्द किया जाएगा."

तेजस्वी पर क्या बोले मृत्युंजय तिवारी?

जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी खुद दो ईपिक नंबर के मामलों में घिरे हुए हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने तेजस्वी के मामले में गड़बड़ी की है. तेजस्वी ने गड़बड़ी नहीं की. विजय सिन्हा मामले पर एनडीए नेता क्यों नहीं कुछ बोल रहे? तेजस्वी को घेर रहे थे.

वहीं दरभंगा मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग के छात्र राहुल कुमार की कथित तौर पर ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी है. आरोप ससुर पर है. बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार राहुल के साथ उसके इंटर कास्ट मैरिज से नाराज था. इस पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दुखद घटना है. आरजेडी ने जांच टीम का गठन किया है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय  नारायण चौधरी के नेतृत्व में टीम जाएगी. बिहार में लोगों को पुलिस का डर नहीं है. सख्त कार्रवाई इस मामले में होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में 25 अगस्त से होगी प्राइवेट बस मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget