एक्सप्लोरर

सचिन पायलट के बयान पर हमलावर हुई RJD, महागठबंधन में CM उम्मीदवारी पर मतभेद, JDU ने भी ली चुटकी

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मतभेद बढ़ने लगा है. कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार कर दिया है.

Bihar News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट द्वारा RJD नेता तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी को लेकर दिए गए बयान पर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. आरजेडी अब कांग्रेस पर हमलावर है. पायलट के बयान पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव हैं. इसमें किसी को कन्फ्यूजन नहीं रहना चाहिए. बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए तैयार है. बिहार में तेजस्वी सरकार बनने जा रही है. 

उन्होंने कहा कि कौन क्या बोल रहा है कौन क्या नहीं बोल रहा है फर्क नहीं पड़ता. 14 करोड़ जनता की पुकार बनेगी तेजस्वी सरकार. 

बता दें कांग्रेस की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होने के लिए सचिन पायलट भी पटना पहुंचे थे. पदयात्रा में शामिल होने से पहले प्रेस वार्ता के दौरान सचिन पायलट से सवाल किया गया कि तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट मानते हैं या नहीं? RJD ने घोषित कर दिया है. इसपर सचिन पायलट ने कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ेगी. बहुमत आने के बाद तय होगा की सीएम कौन होगा? तेजस्वी को उन्होंने सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार कर दिया. 

तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी को लेकर मतभेद
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी कुछ समय पहले बयान दिया था कि सीएम कैंडिडेट कौन होगा यह महागठबंधन बैठक में तय होगा. उन्होंने भी तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार कर दिया था. चुनावी साल में महागठबंधन में तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी को मतभेद जारी है. सचिन पायलट का बयान ऐसे समय में आया है जब तेजस्वी ने पटना में दो दिन पहले ही आरजेडी  के भुईंयां मुसहर सम्मेलन में खुद को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार मानते हुए कहा कि अपने बेटे तेजस्वी को आशीर्वाद दीजिए. मुख्यमंत्री बनाइये. आपको बसाने का काम करेगा.

‘NDA पर सवाल उठाने वालों की स्थिति दिख गई’
पूरे मसले पर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी ने दो दिन पहले ही (भुईंयां मुसहर सम्मेलन) में खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था. आज कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने उस पर पानी फेर दिया. पायलट ने कह दिया कि महागठबंधन को बहुमत मिलेगा तब तय होगा की सीएम कौन होगा. जो लोग NDA के चेहरे पर सवाल उठा रहे हैं उनकी क्या स्थिति है दिख गई.

यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस-RJD के बीच बढ़ेंगे मतभेद, अलग होकर लड़ेंगे चुनाव’, चिराग पासवान का बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget