एक्सप्लोरर

‘कांग्रेस-RJD के बीच बढ़ेंगे मतभेद, अलग होकर लड़ेंगे चुनाव’, चिराग पासवान का बड़ा दावा

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आरजेडी सरकार के दौरान रेप, हत्या, लूट, डकैती आम बात हो गई थी. इससे भयभीत होकर आम बिहारियों ने पलायन करना शुरू किया.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को वैशाली में मीडिया से बातचीत के दौरान महागठबंधन पर निशाना साधा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज वर्चस्व की लड़ाई पर है और यह वर्चस्व की लड़ाई (INDIA) महागठबंधन के भीतर ही चल रही है. कांग्रेस जो इस विषय (पलायन) को उठाकर आगे बढ़ने का काम कर रही है कहीं न कहीं कांग्रेस और आरजेडी के बीच की दीवारें अब देखने को मिल रही है. मैं ये मानता हूं कि विधानसभा चुनाव आते-आते महागठबंधन धराशायी होगा. कांग्रेस-आरजेडी के बीच मतभेद इतने बढ़ेंगे कि वे लोग अलग होकर चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि पलायन को लेकर कांग्रेस की जो चिंता है वही चिंता हमारी भी है लेकिन इस समस्या की शुरूआत कहां से हुई? 90 के दशक में पीढ़ियां मजबूर हो गईं देहात छोड़कर दूसरे राज्यों और दूसरे देशों में जाने के लिए, क्योंकि आरजेडी की सरकार ने (बिहार में) जंगल राज का माहौल बना दिया था.

‘बिहारियों ने भयभीत होकर पलायन शुरू किया’
चिराग पासवान ने आगे कहा कि आरजेडी सरकार के दौरान आए दिन रेप, हत्या, लूट, डकैती, दिनदहाड़े दुकानें लूटना, व्यापारियों की हत्या करना आम बात बन गई थी. उस समय आम बिहारियों ने इससे भयभीत होकर यहां से पलायन करना शुरू किया उनकी आंखों में वो दुख आज भी दिखाई देता है. उन लोगों को तकलीफ है उनकी आने वाली पीढ़ियां कभी बिहार वापस लौटकर जा ही नहीं पाई.

‘पलायन रुकेगा रिवर्स माइग्रेशन की शुरूआत होगी’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उस नींव को तैयार किया है जिस पर आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार व्यवस्था को इतना मजबूत करेगी कि न केवल पलायन रुकेगा बल्कि रिवर्स माइग्रेशन की भी शुरूआत होगी. वे लोग जो पलायन करके दूसरे राज्यों या दूसरे देशों में गए हैं वे वापस अपने प्रदेश बिहार में आए ये व्यवस्था भी तैयार की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: ‘बिहार चुनाव से पहले हर महीने 12 लाख लोगों को नौकरी’, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का दावा

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget