एक्सप्लोरर

Watch: बिहार में सरकार 'पलटने' की तैयारी में लालू यादव, नए साल पर जारी कर दिया VIDEO

Vidhan Sabha Chunav 2025: लालू यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है. आरजेडी की ओर से यह संदेश दिया गया है कि नया साल तब ही मुबारक होगा जब प्रदेश में नई सरकार आएगी.

Lalu Prasad Yadav: देश भर में लोग नए साल की शुभकामना दे रहे हैं तो दूसरी ओर इसी बहाने सियासी वार भी किए जा रहे हैं. साल 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव है और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सरकार पलटने की तैयारी शुरू कर दी है. साल के पहले दिन (बुधवार) ही लालू यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और एनडीए की सरकार के लिए टेंशन वाली बात है. 

वीडियो के जरिए क्या मैसेज दिया गया?

एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में आरजेडी की ओर से यह संदेश दिया गया है कि नया साल तब ही मुबारक होगा जब प्रदेश में नई सरकार आएगी. नीतीश सरकार पर हमला किया गया है कि जब तक ये सरकार है नया साल मुबारक के लायक नहीं है. बाढ़ की समस्या ज्यों की त्यों है, फसल बर्बाद हो जाती है या औने-पौने दाम में बेचना पड़ता है. सरकार की ओर से ना कोई उपाय है और ना ही कोई राहत है. सरकार से कुछ नहीं होगा. मजदूरों के लिए नया साल तब मुबारक के लायक होगा जब नई सरकार आएगी. 

इस वीडियो को नए साल के पहले दिन ही जारी किया गया है. टैग लाइन दिया गया है, "नया साल नई सरकार, नया संकल्प नया बिहार." इस वीडियो के अंत में पंच लाइन  के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर को दिखाया गया है. तस्वीर से साफ है कि आरजेडी की ओर से चुनावी तैयारी शुरू हो गई है. इस वीडियो के बाद सियासत तय है. 

उधर दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने भी नए साल की जब एक्स पर बधाई दी तो वे भी बिहार को बदलने का संकल्प लेते दिखे. तेजस्वी यादव ने लिखा, "नए साल 2025 में हम नई सोच, नई शक्ति, नए जोश, नए उत्साह, नए साहस और नए संकल्प के साथ बिहार को नई दिशा और नई मंजिल तक ले जाने का वचन लेते हैं. बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिहार को नंबर-1 राज्य बनाने के लिए हमें एक सूत्र, एक बंधन में बंध कर एकजुट होकर एक लक्ष्य के लिए जी जान से काम करना होगा. हमारा एक होना ही एकमात्र मंत्र है बिहार को 'नंबर 1 राज्य' बनाने का." उनके इस पोस्ट से साफ है कि 2025 के चुनाव की तैयारी अब जोर पकड़ने वाली है.

यह भी पढ़ें- बिहार को नई मंजिल तक ले जाएंगे तेजस्वी यादव, नए साल पर लिया वचन, लालू ने शुभकामना में क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget