एक्सप्लोरर

बिहार में साथ, बंगाल में एक-दूसरे के खिलाफ, ये छोटे दल भी विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे हाथ

बिहार के जितने भी राजनीतिक दल हैं उनका अभी तक किसी भी तरह का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ है. वैसे, कहा जा रहा है कि बिहार के छोटे दलों की पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा पैठ नहीं है.

पटना: बिहार में सक्रिय राजनीतिक दल पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाएंगे. इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. सबसे मजेदार बात है कि बिहार में साथ रहने वाले दल भी वहां आमने-सामने नजर आएंगें. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक आए सर्वे के मुताबिक यह तय है कि चुनाव में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. इस बीच बिहार में सक्रिय राजनीतिक दलों लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और जनता दल (युनाइटेड) ने चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है.

'हम' के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पश्चिम बंगाल का दौरा कर भी चुके हैं. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर उनकी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर देश के संघीय ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है. देश एक महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़ा है. केंद्र सरकार जन कल्याणकारी कामों को छोड़कर अपनी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से हर वक्त विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ने में अधिक व्यस्त रहती है.

अभी तक नहीं हुआ है किसी भी तरह का गठबंधन

उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी का मानना है कि विपक्ष के लिए यह समय देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, विचारधारा की प्रतिबद्धता और सिद्धांतों की स्थिर राजनीति का है." ऐसे में तय है कि पश्चिम बंगाल में बिहार के दल चुनावी समर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. कहा जा रहा है कि ये दल तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी की राह में मुश्किलें पैदा करने और सियासी खेल बिगाड़ने की कोशिश में है.

वैसे, बिहार के जितने भी राजनीतिक दल हैं उनका अभी तक किसी भी तरह का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ है. लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने समर्थन देने की जरूर घोषणा कर दी है. 'हम' ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा जरूर कर दी है. लोजपा ने अब तक सीटों की घोषणा नहीं की है. वैसे, कहा जा रहा है कि बिहार के छोटे दलों की पश्चिम बंगाल में बहुत ज्यादा पैठ नहीं है. हालांकि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यहां के दलों की पहचान है.

यह भी पढ़ें-

घोड़ी के जन्मदिन पर काटा गया 50 पाउंड का केक, जमकर हुई आतिशबाजी, मालिक ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget